वो 5 घटनाएं जो Lake Michigan को Bermuda Triangle की तरह बनाती हैं ख़तरनाक और रहस्यमयी

Nripendra

आपने कई ऐसी रहस्यमयी जगहों के बारे में सुना या पढ़ा ज़रूर होगा जहां जाने वाला इंसान या तो खो जाता है या अपनी जान गवा बैठता है. इनमें एक नाम Lake Michigan Triangle का भी आता है. Lake Michigan उत्तरी अमेरिका की पांच सबसे बड़ी झीलों में से एक है, जो अपनी रहस्यमयी घटनाओं के लिए हमेशा से ही चर्चा में रही है. इस झील से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां चर्चा में रही हैं, जिसमें जहाज़ों व क्रू मेंबर्स का ग़ायब होना भी शामिल है. आइये, जानते हैं उन घटनाओं के बारे में जो Lake Michigan को रहस्यमयी बनाने का काम करती हैं.  

1. जब एक फ्रेंच जहाज़ इस झील में ग़ायब हो गया  

wikipedia

René-Robert Cavelier नामक एक फ्रेंच एक्सप्लोरर ने एक बड़े जहाज़ ‘Le Griffon’ का निर्माण करवाया था. रेंकर के अनुसार, 1679 में ये जहाज़ अपनी पहली यात्रा के लिए Niagara से Michilimackinac के लिए निकला था. लेकिन, जब ये जहाज़ Lake Michigan को पार कर रहा था, तो ये अचानक ग़ायब हो गया.  

2. जब लगभग 300 लोग अपनी जान गवा बैठे  

wikipedia

8 सितंबर 1860 को PS Lady Elgin नामक एक बड़ा पानी का जहाज़ एक छोटे से Sailing Vessel से Lake Michigan में टकरा जाता है, जो लड़कियों से भरा हुआ था और शिकागो की तरफ़ जा रहा था. इस टकवार में PS Lady Elgin झील में डूब गया, जिसमें लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी.  

3. ‘Rouse Simmons’ नामक जहाज भी यहां डूबा था  

wikipedia

ये रहस्ययमी झील कई बड़े जहाज़ों को खा चुकी है. एक घटना 22 नवंबर 1912 की है, जब ‘Rouse Simmons’ नामक एक जहाज़ रहस्यमयी तरीक़े से इसमें डूब जाता है. इस जहाज़ में कैप्टन Herman Schuenemann सहित 16 क्रू मेंबर्स थे. लगभग 5 हज़ार क्रीसमस ट्री के साथ ये जहाज़ शिकागो जा रहा था, लेकिन ये शिकागो पहुंच नहीं पाया.  

4. जब झील के ऊपर से प्लेन ग़ायब हो गया 

clickondetroit

ये घटना 23 जून 1950 की है, जब Lake Michigan के ऊपर से गुज़र रहा एक विमान (Northwest Airlines Flight 2501) ग़ायब हो जाता है. इस विमान में 55 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स थे. जानकारी के अनुसार, ग़ायब होने से पहले प्लेन के कप्तान Robert C. Lind ने बिजली गिरने से बचने के लिए Air Traffic Control से 2,500 फीट नीचे उतरने की मंज़ूरी का अनुरोध किया था. इस घटना को लेकर ये भी बात कही गयी कि ये झील में क्रैश होकर गिर गया. हालांकि, इस प्लेन का ग़ायब होना एक रहस्य बना हुआ है.  

ये भी पढ़ें : ये हैं 10 सबसे रहस्यमयी विमान दुर्घटनाएं, जिनकी कहानी आपको हैरत में डाल देंगी

5. अजीबो-ग़रीब रोशनी और यूएफओ (Unidentified flying object) 

orlandosentinel

इस झील को लेकर स्थानीय लोगों ने अजीबो-ग़रीब रोशनी और यूएफओ के दिखने की बात कही है. उनके अनुसार, उन्होंने इस झील के ऊपर डिस्क जैसी चीज़ उड़ती देखी है. हालांकि, इस बात में कितना सच्चाई है इसे लेकर सटीक प्रमाण का अभाव है.  

ये भी पढ़ें : तंजानिया की वो रहस्यमयी झील, जिसका पानी इंसान को बना सकता है पत्थर

आपको ये भी पसंद आएगा
बदलने जा रहा है ‘इंडियन एयरफ़ोर्स’ का नाम! क्या होगा नया नाम? जानिए इसके पीछे की असल वजह
जानते हो ‘महाभारत’ में पांडवों ने कौरवों से जो 5 गांव मांगे थे, वो आज कहां हैं व किस नाम से जाने जाते हैं
Ganesh Chaturthi 2023: भारत में गणपति बप्पा का इकलौता मंदिर, जहां उनके इंसानी रूप की होती है पूजा
ये हैं पाकिस्तान के 5 कृष्ण मंदिर, जहां धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी, लगती है भक्तों की भीड़
क्या आप इस ‘चुटकी गर्ल’ को जानते हैं? जानिए कैसे माउथ फ़्रेशनर की पहचान बनी ये मॉडल
लेह हादसा: शादी के जोड़े में पत्नी ने दी शहीद पति को विदाई, मां बोलीं- ‘पोतों को भी सेना में भेजूंगी’