दुनिया की 8 सबसे प्राचीन कलाकृतियां, जिनकी बनावट और निर्माण का समय हैरत में डाल देगा

Nripendra

वर्तमान को समझने और भविष्य के बारे में सोचने के लिए इतिहास की जानकारी ज़रूरी है. यही वजह है कि इतिहासकार, शोधकर्ता और पुरातत्त्ववेत्ता वर्तमान की जड़ों का पता लगाने के लिए दिन-रात काम में लगे रहते हैं. इनकी बदौलत ही हम इस धरती का इतिहास कुछ हद तक जान पाए हैं, जबकि अभी और भी बहुत सी चीज़ों को जानना बाकी है. इसी क्रम में हम आपको दिखाते हैं इतिहास की कुछ कलाकृतियों जिन्हें सबसे प्राचीन चीज़ों में शामिल किया गया है.    

1. Omekwi Stone Tools  

oldest.org

ये एक प्रकार का हाथों से बनाया गया पत्थर का औज़ार है. इसे केन्या की आर्कियोलॉजिकल साइट (Lomekwi 3) से बरामद किया गया है. इतिहासकारों के अनुसार, यह 3.3 मिलियन वर्ष पुराना हो सकता है.   

2. Oldowan Stone Tools  

oldest.org

यह भी एक प्राचीन पत्थर का बना औज़ार है, जिसे गोना (इथियोपिया) से प्राप्त किया गया था. इसे सबसे पुराने पत्थर के बने औज़ारों में शामिल किया गया है. इतिहासकारों के अनुसार, यह 2.6 मिलियन वर्ष पुराना हो सकता है. वहीं, शोधकर्ताओं के लिए यह अब भी सवाल बना हुआ है कि ऐसे पत्थरों के औज़ार किसने बनाए होंगे.   

3. Acheulean Stone Tools  

oldest.org

यह एक प्राचीन पत्थर से बनी कुल्हाड़ी है, जिसे केन्या में पुरातात्विक स्थल Kokiselei 4 से प्राप्त किया गया है. इतिहासकारों के अनुसार यह 1.77 साल पुराना औज़ार हो सकता है. 

ये भी देखें : तूतेनख़ामेन के रहस्यमयी मक़बरे से मिली इन 31 चीज़ों में नज़र आएगी प्राचीन मिस्र की लाइफ़स्टाइल   

4. Paint making kits   

oldest.org

यह सीप और हड्डियों से बना एक पेंटिंग कीट है, जिसे ब्लॉम्बोस गुफ़ा (दक्षिण अफ़्रीका) से प्राप्त किया गया है. जानकारी के अनुसार यह 100,000 साल पुराना हो सकता है.   

5. Skhul Cave Beads  

oldest.org

ये सीप से मनाए गए Beads हैं, जिन्हें गहने बनाने में इस्तेमाल किया जाता था. माना जाता है कि ये एक लाख साल पुराने हो सकते हैं. इन्हें इज़राइल की Es Skhul Cave से प्राप्त किया गया है.   

6. Bone Flutes  

oldest.org

यह हड्डी की बनाई गई बांसुरी है, जो 42,000 – 43,000 साल पुरानी बताई जाती है. इसे जर्मनी की Geissenkloesterle Cave से प्राप्त किया गया है.  

7. Geissenkloesterle Löwenmensch Figurine (Lion-man)   

oldest.org

यह किसी बड़े जानवर के दांत से बनाई गई मूर्ति है, जो 35,000 – 40,000 साल पुरानी हो सकती है. इसे जर्मनी की Hohlenstein-Stadel Cave से प्राप्त किया गया है.   

8. Venus of Hohle Fels  

oldest.org

यह भी किसी जानवर के दांत से बनी मूर्ति है. 35,000 – 40,000 साल पुरानी हो सकती है. इसे जर्मनी की Hohle Fels Cave से प्राप्त किया गया है.   

ये भी देखें : मिस्र के इस प्राचीन क़ब्रिस्तान में मिले ख़ज़ाने की इन 20 तस्वीरें में कई राज़ दफ़न हैं

आपको ये भी पसंद आएगा
बदलने जा रहा है ‘इंडियन एयरफ़ोर्स’ का नाम! क्या होगा नया नाम? जानिए इसके पीछे की असल वजह
जानते हो ‘महाभारत’ में पांडवों ने कौरवों से जो 5 गांव मांगे थे, वो आज कहां हैं व किस नाम से जाने जाते हैं
Ganesh Chaturthi 2023: भारत में गणपति बप्पा का इकलौता मंदिर, जहां उनके इंसानी रूप की होती है पूजा
ये हैं पाकिस्तान के 5 कृष्ण मंदिर, जहां धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी, लगती है भक्तों की भीड़
क्या आप इस ‘चुटकी गर्ल’ को जानते हैं? जानिए कैसे माउथ फ़्रेशनर की पहचान बनी ये मॉडल
लेह हादसा: शादी के जोड़े में पत्नी ने दी शहीद पति को विदाई, मां बोलीं- ‘पोतों को भी सेना में भेजूंगी’