कंगना और दिलजीत के बीच फिर शुरू हुई ट्विटर जंग, एक सेर तो दूसरा सवा सेर

Akanksha Tiwari

अभिनेत्री कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर एक बार फिर से भिड़ गये हैं. हमेशा की तरह ट्वीट की शुरूआत कंगना की तरफ़ से हुई है. उन्होंने ट्विटर पर कृषि बिल को लेकर दिलजीत से सवाल किया. 

कंगना लिखती हैं, ‘दिलजीत मैं आपसे जानना चाहती हूं कि असल में आपको कृषि बिल 2020 के बारे में क्या पसंद नहीं आया. उदाहरण के लिये मुझे बिल इसलिये अच्छा लगा, क्योंकि अब किसान देशभर में कहीं भी अपना उगाया अनाज बेच सकते हैं. इस तरह से वो देश के किसी भी हिस्से से कमाई कर सकते हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर किसानों को भड़का कर गायब होने का भी आरोप लगाया.

कंगना के इस सवाल पर दिलजीत का जवाब आया है. दिलजीत लिखते हैं कि तुम्हें ये समझाना ज़रूरी नहीं है. इसके बाद एक्टर ने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक साझा करते हुए उसे कंगना से सुनने के लिये कहा.

भाई इन दोनों की जुबानी जंग देख कर लगता है कि कंगना अगर सेर हैं, तो हमारे दिलजीत सवा सेर हैं. दिलजीत जो भी कहते हैं सच और ख़रा होता है. शायद यही बात दूसरों को खलती है.

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिए आख़िर क्या वजह थी, जब 53 साल पहले सरकार ने बैन कर दिया था ‘Dum Maro Dum’ सॉन्ग
2024 में बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: ‘डंकी’ और ‘सालार’ ही नहीं, इस साल इन फ़िल्मों की भी हुई थी बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर
‘Salaar’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘Dunki’ का रिकॉर्ड, USA में हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
ऋषि कपूर और नीतू कपूर का 43 साल पुराना वेडिंग कार्ड हुआ Viral! जानिए कैसी थी उनकी प्रेम कहानी
पहचान कौन! वो साउथ इंडियन एक्ट्रेस जिसे डायरेक्टर ने बोला दिया था कि पहले “लड़कियों जैसी लचक लाओ”