सलमान की बॉडी के बारे में सब जानते हैं, पर उनके बॉडीगार्ड ‘शेरा’ से जुड़ी ये 8 बातें जानते हैं आप?

Ishi Kanodiya

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं. वह पिछले 25 सालों से भाईजान की हिफ़ाज़त कर रहे हैं. यह कहना ग़लत नहीं होगा कि वो उनके परिवार के सदस्य जैसे ही हैं. 

आज हम आपको शेरा से जुड़े कुछ फ़ैक्ट्स बताएंगे जो शायद आपको अभी तक नहीं पता होंगे: 

1. शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. वह मुंबई शहर में ही पैदा हुए हैं. शेरा सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें बचपन से बॉडी बिल्डिंग का शौक रहा है.  

2.  शेरा के पिता मुंबई में गाड़ियां रिपेयर करने की वर्कशॉप चलाते थे. 

3. बॉडी बिल्डिंग के इसी जुनून की वजह से उन्होंने 1987 में मिस्टर मुंबई जूनियर का ख़िताब जीता. इसके अगले ही साल उन्हें मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर के लिए भी चुना गया.

4. 1995 में सोहेल खान ने सलमान के विदेशी दौरे के लिए शेरा की कंपनी की सर्विस मांगी थी, तब शेरा उनके बॉडीगार्ड बने थे. आज उन्हें सलमान ख़ान के लिए काम करते-करते 25 साल हो गए हैं.

5. शेरा सलमान से साल के करीब 2 करोड़ लेते हैं यानी प्रति महीने 16 लाख रुपये सैलरी. 

6.  शेरा की ख़ुद की ‘टाइगर सिक्योरिटी’ नाम से सिक्योरिटी एजेंसी है. जो सेलिब्रिटीज़ को सुरक्षा मुहैया कराती है. 

7. जब 2017 में मशहूर कैनेडियन सिंगर, जस्टिन बीबर मुंबई आए थे तब शेरा ही उनके बॉडीगार्ड बने थे.  

timesofindia

8. शेरा ने 2019 में शिवसेना ज्वाइन की है.  

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिए आख़िर क्या वजह थी, जब 53 साल पहले सरकार ने बैन कर दिया था ‘Dum Maro Dum’ सॉन्ग
2024 में बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: ‘डंकी’ और ‘सालार’ ही नहीं, इस साल इन फ़िल्मों की भी हुई थी बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर
‘Salaar’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘Dunki’ का रिकॉर्ड, USA में हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
ऋषि कपूर और नीतू कपूर का 43 साल पुराना वेडिंग कार्ड हुआ Viral! जानिए कैसी थी उनकी प्रेम कहानी
पहचान कौन! वो साउथ इंडियन एक्ट्रेस जिसे डायरेक्टर ने बोला दिया था कि पहले “लड़कियों जैसी लचक लाओ”