क्यूटनेस की दुकान और इंटरनेट सेंसेशन तैमूर की गद्दी पर कब्ज़ा जमाने आ गया है Canadian Taimur

Rashi Sharma

इंटरनेट पर कब क्या चीज़ और कौन वायरल हो जाए ये किसी को नहीं पता. ये सब इंटरनेट की माया है भाई! पिछले एक साल से देश की मीडिया अगर किसी के पीछे पागल है, तो वो है तैमूर अली खान. देश और दुनिया में कुछ भी बवाल हो जाए पर मीडिया ये दिखाना नहीं भूलती कि फलां-फलां दिन तैमूर ने क्या किया, कैसा पोज़ दिया. हर दिन तैमूर की कोई न कोई फ़ोटो इंटरनेट और मीडिया पर धमाल मचा ही रही होती है. फिर चाहे अपनी बर्थडे पार्टी में मस्ती करता तैमूर हो या फिर पहली बार जीभ निकालता तैमूर. नैनी की गोद में बैठा तैमूर या पापा सैफ के कंधे पर सोता तैमूर अली खान. तैमूर, तैमूर बस तैमूर.

पर हमने सोचा कि शायद कभी तो ये बंद होगा पर नहीं क्योंकि इंडियन मीडिया इतनी बावली है कि उसको कोई न कोई चाहिए खेलने के लिए और इसी फेहरिस्त में अब शामिल हुआ है एक विदेशी तैमूर, यानि कि 3 साल का Hadrien. इन दिनों Hadrien की पॉपुलैरिटी देखते हुए लगा रहा है कि अब शायद तैमूर की इंटरनेट सेंसेशन वाली गद्दी पर कोई और कब्ज़ा जमाने आ गया है.

परिवार के साथ भारत दौरे पर आये कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का 3 साल का बेटा Hadrien, मीडिया की सुर्खियां में बना हुआ हैबटोर रहा है.

Hadrien की फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर छायी हुईं हैं, लोग उसे क्यूट, प्यारा, नॉटी बोल रहे हैं. उसकी हर फ़ोटो में एक अलग अंदाज़ है उसका. तभी तो कह रहे हैं कि वो हमारे प्यारे और क्यूट तैमूर को कड़ी टक्कर दे रहा है.

लेकिन क्या आपको लगता है कि क्यूटनेस के मामले में कोई हमारे गोलू-मोलू तैमूर को टक्कर दे सकता है… अगर नहीं तो ये फ़ोटोज़ देखिये और खुद ही बताइये कि कौन ज़्यादा क्यूट है.

Attitude की कमी नहीं हैं भाई

कौन अपने पापा के साथ ज़्यादा खुश दिख रहा है…

मुस्कराहट तो देखो वाह-वाह, आपको किसकी हल्की सी मुस्कराहट अच्छी लगी?

कहने की ज़रूरत है क्या कि कौन ज़्यादा क्यूट लग रहा है!

Awww…

दोनों ही अपनी फ़ैमिली के प्यारे हैं.

कौन सीरियस है तैमूर या Hadrien?

इसके अलावा अब आप देखिये इन दोनों की अलग-अलग फ़ोटोज़

1. पापा की चेयर पर खड़े Hadrien

2. अभी बोल नहीं पता तो क्या हुआ समझता तो हूं ना

3. भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे Hadrien

4. पियानो बजाते हुए तैमूर कितना Cute लग रहा है Awww

5. मुझे घर जाना है, शायद ऐसा ही कुछ बोल रहा है Cute Hadrien

6. मामा रणबीर की गोद में तैमूर

7. पापा के साथ आइस-पाइस खेलता Hadrien

भईया बात दरअसल ये है कि हम तो ये बताने में कनफुजिया गए हैं कि कौन ज़्यादा क्यूट है, आप ही कमेंट करके बताएं.

All Images are taken from Instagram & Twitter.

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिए आख़िर क्या वजह थी, जब 53 साल पहले सरकार ने बैन कर दिया था ‘Dum Maro Dum’ सॉन्ग
2024 में बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: ‘डंकी’ और ‘सालार’ ही नहीं, इस साल इन फ़िल्मों की भी हुई थी बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर
‘Salaar’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘Dunki’ का रिकॉर्ड, USA में हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
ऋषि कपूर और नीतू कपूर का 43 साल पुराना वेडिंग कार्ड हुआ Viral! जानिए कैसी थी उनकी प्रेम कहानी
पहचान कौन! वो साउथ इंडियन एक्ट्रेस जिसे डायरेक्टर ने बोला दिया था कि पहले “लड़कियों जैसी लचक लाओ”