KBC 15: क्या आप महाभारत से जुड़ी इन घटनाओं का सही क्रम बता सकते हैं?

Abhay Sinha

Kaun Banega Crorepati 15 Can You Answer The Question: “कौन बनेगा करोड़पति” शो इस वक़्त ज़बरदस्त तरीके से चल रहा है. तमाम लोग लाखों रुपया बटोर चुके हैं. दो करोड़पति भी बने. जो नहीं भी शो में खेलने पहुंचे, वो भी घर बैठे सवालों के जवाब देने में लगे पड़े हैं. मानो उनका सही सवाल सुन ख़ुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) टीवी स्क्रीन से निकल कर पैसा थमा देंगे.

SonyLiv

ख़ैर, भारत के इस पॉपुलर शो को हर उम्र के लोग बड़े ही आराम से देखते हैं. KBC 15 को Big B शानदार तरीके से होस्ट कर रहे हैं.

इस बार शो में मायथोलॉजी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे गए हैं. इसमें रामायण से लेकर महाभआरत जैसे महाग्रंथ शामिल हैं. ये सवाल काफ़ी इंटरेस्टिंग हैं.

ऐसा ही एक सवाल Big B ने KBC के तीसरे एपिसोड में फ़ास्टर फ़िंगर फ़र्स्ट के लिए भी पूछा था, जिसका एक कंटेस्टेंट ने सही जवाब दिया और वो हॉट सीट पर पहुंच गया.

इस सवाल में महाभारत से जुड़ी घटनाओं को पहले से अंत के क्रम में लगाना था.

अमिताभ बच्चन ने फ़ास्टर फ़िंगर फ़र्स्ट के लिए सवाल किया, महाभारत में होने वाली इन घटनाओं को पहले से अंत के क्रम में लगाएं?

A: द्रौपदी विवाह

B: भीष्म जन्म

C: कुरूक्षेत्र युद्ध

D: कुंती विवाह

SonyLiv

क्या आपको सही जवाब पता है?

बता दें, इसका सही जवाब है- B, D, A, C यानि भीष्म जन्म, कुंती विवाह, द्रौपदी विवाह, कुरूक्षेत्र युद्ध.

SonyLiv

4 सेकेंड में जवाब दे पाए हो तो आप पक्के होशियारचंद हो.

ये भी पढ़ें: KBC 15: ये कंटेस्टेंट नहीं दे सकी World Cup से जुड़े इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता है जवाब

आपको ये भी पसंद आएगा
KBC 15: Big B ने पूछा ‘भगवान कृष्ण’ से जुड़ा दिलचस्प सवाल, बताइए क्या होगा सही जवाब?
KBC 15 में 8 साल के विराट से पूछा गया था भगवान कृष्ण से जुड़ा ये सवाल, क्या जानते हो सही जवाब?
KBC में ‘महाभारत’ के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए Gen-Z, क्या 90s के बच्चों के पास है सही जवाब?
KBC 15: क्या आप महाभारत के इन व्यक्तियों के जन्म का सही क्रम बता सकते हैं? धुरंधर ही दे पाएंगे जवाब
KBC: 8 साल का ‘विराट’ करोड़पति बनने से चूका, क्या आपके पास है 1 करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब
KBC 12 की तीसरी करोड़पति से पूछा गया था शिव पुराण से जुड़ा सवाल, ज्ञानी हो तो बताओ जवाब