KBC: रामायण से जुड़े इस आसान सवाल का जवाब नहीं दे सकी थीं सोनाक्षी सिन्हा, आप जानते हैं जवाब?

Abhay Sinha

Kaun Banega Crorepati 15 Can You Answer The Question: कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीज़न को भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ही होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए भगवान हनुमान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था, जिसका सही जवाब देकर एक महिला हॉट सीट पर पहुंची.

youngisthan

सवाल था, वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान हनुमान से जुड़ी इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं-

ऑप्शन थे-

A: लंका जलाया

B: संजीवनी लेकर आए

C: देवी सीता से मिले

D: भगवान राम से मिले

सही जवाब था-

A: भगवान राम से मिले

B: देवी सीता से मिले

C: लंका जलाया

D: संजीवनी लेकर आए

हालांकि, हमें इस सवाल को सुन कर करोड़पति का 11वां सीज़न याद आ गया, जब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) से ‘रामायण’ से जुड़ा सवाल किया गया था और वो उस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं. इसके बाद उन्हें काफ़ी ट्रोल किया गया था.

सवाल था, ‘रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?’

A: सुग्रीव

B: लक्ष्मण

C: सीता

D: राम

ख़ुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी ये कहकर चुटकी ली कि ‘रामायण’ सोनाक्षी के घर का नाम है. वहीं, सोनाक्षी सिन्हा के भाइयों का नाम ‘लव और कुश’ और पिता का नाम शत्रुघन.

ख़ैर, सोनाक्षी तो ‘रामायण’ से जुड़े सवाल का जवाब नहीं सकी थीं, लेकिन क्या आपको सही जवाब पता है?

अगर आपको भी नहीं पता तो बता दें इसका सही जवाब है ऑप्शन B यानी लक्ष्मण.

ये भी पढ़ें: KBC 15: MBBS स्टूडेंट भी नहीं दे सका 25 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब, शो छोड़ने पर हुआ मजबूर

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिये कौन था सायनाइड मोहन, जिसकी ज़िंदगी पर बनी है ‘दहाड़’ वेब सीरीज़
KBC 15 में 8 साल के विराट से पूछा गया था भगवान कृष्ण से जुड़ा ये सवाल, क्या जानते हो सही जवाब?
KBC में ‘महाभारत’ के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए Gen-Z, क्या 90s के बच्चों के पास है सही जवाब?
KBC 15: क्या आप महाभारत के इन व्यक्तियों के जन्म का सही क्रम बता सकते हैं? धुरंधर ही दे पाएंगे जवाब
KBC: 8 साल का ‘विराट’ करोड़पति बनने से चूका, क्या आपके पास है 1 करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब
KBC 12 की तीसरी करोड़पति से पूछा गया था शिव पुराण से जुड़ा सवाल, ज्ञानी हो तो बताओ जवाब