वीडियो शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने महिलाओं को दी नसीहत, ‘कभी शादीशुदा मर्द से प्यार मत करना’

J P Gupta

नीना गुप्ता 80-90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें आजकल की जनरेशन ‘बधाई हो’ और ‘पंचायत’ जैसी फ़िल्म/वेब सीरीज़ में बेहतरीन अभिनय के लिए जानती है. एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही वो सिंगल मदर भी हैं. उनकी बेटी फ़ेमस फ़ैशन डिज़ाइनर हैं जिनका नाम मसाबा है. 

मसाबा फ़ेमस वेस्ट इंडीज़ क्रिकेटर सर विवयन रिचर्ड की बेटी हैं जिनसे नीना जी प्यार करती थीं लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की. एक सिंगल मदर के तौर पर उन्हें बेटी को पालने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मगर नीना जी ने कभी किसी से शिकायत नहीं की. वो अपने फ़ैसले पर अटल रही हैं और हर मुश्किल का सामना डटकर किया. 

firstpost

अब उन्होंने अपने जीवन की एक बहुत बड़ी सीख लोगों के साथ शेयर की है. उन्होंने एक वीडियो के ज़रिये सभी महिलाओं से अनुरोध किया है कि वो कभी भी किसी शादीशुदा मर्द से प्यार न करें. 

newindianexpress

नीना जी कहती हैं- ‘आप एक शादीशुदा मर्द से प्यार करती हैं तो उसके साथ वक़्त बिताने के लिए झगड़ती हैं. फिर वो झूठ बोल कहीं आपको घूमाने ले जाता है. आप कभी-कभी किसी होटल में रात भी बिताते हैं. फिर आपका मन करता है कि आप दोनों शादी कर लें. आप इस बारे में बार-बार उसे याद दिलाती हैं.’ 

filmibeat

‘वो कहता है कि ये सब आसान नहीं है मैं कोशिश कर रहा हूं. फिर आप सोचती हैं कि क्यों ने उसकी पत्नी को सब कुछ बता दूं. इससे बहुत सारी परेशानियां और झंझट होते हैं. फिर एक दिन वो आपको ही हमेशा के लिए मना कर देता है. तब आप क्या करेंगी. आप इस पचड़े में न पड़ें, किसी भी शादीशुदा आदमी से प्यार न करें. मैं कर चुकी हूं, मैंने बहुत कुछ झेला है. इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस पचड़े में कभी न पड़ें.’

नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि मसाबा जैसी बेटी होना हर मां के लिए फ़क्र वाली बात है. उसने न तो कभी बचपन में, न ही बड़े होने के बाद उन्हें कभी सताया या परेशान किया. दोनों मां-बेटी एक-दूसरे के साथ बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं.

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिए आख़िर क्या वजह थी, जब 53 साल पहले सरकार ने बैन कर दिया था ‘Dum Maro Dum’ सॉन्ग
2024 में बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: ‘डंकी’ और ‘सालार’ ही नहीं, इस साल इन फ़िल्मों की भी हुई थी बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर
‘Salaar’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘Dunki’ का रिकॉर्ड, USA में हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
ऋषि कपूर और नीतू कपूर का 43 साल पुराना वेडिंग कार्ड हुआ Viral! जानिए कैसी थी उनकी प्रेम कहानी
पहचान कौन! वो साउथ इंडियन एक्ट्रेस जिसे डायरेक्टर ने बोला दिया था कि पहले “लड़कियों जैसी लचक लाओ”