विवादित शो ‘पहरेदार पिया की’ में बड़ा बदलाव, 12 साल के लीप के बाद रतन 21 साल और दीया होगी 30 साल की

Rashi Sharma

अपने अजीब कंटेंट के साथ दिन-रात पॉपुलर हो रहे शो ‘पहरेदार पिया की’ को ले कर पिछले कुछ दिनों से आवाज़ उठ रही है. इस शो में दिखाया जा रहा है कि एक 9 साल का बच्चा (रतन मान सिंह) अपनी उम्र से दोगुनी लड़की (दीया) से प्यार कर रहा है और शादी कर रहा है. हर किसी का मानना है कि ये सीरियल बच्चों को गलत सन्देश देने का काम कर रहा है, इसका विपरीत प्रभाव पर रहा है बच्चों पर. हद तो तब हो गई जब 9 साल के बच्चे को 18 साल की लड़की के साथ हनीमून पर जाते दिखाया गया. इसके बाद ही बीते 10 अगस्त को इस शो को बंद करने के लिए एक ऑनलाइन पेटिशन भी डाली गई. अब खबर आ रही है कि शायद लोगों के विरोध का अब रंग ला रहा है.

firstpost

ख़बरें है कि शो की टीआरपी भी कम हो रही है. जिस कारण निर्माताओं को नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है. बीते गुरुवार को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (BCCC) ने सोनी चैनल को इस शो का टाइम स्लॉट बदलने के निर्देश दिए हैं. इस आदेश के बाद अब इस शो का प्रसारण रात 8.30 के बजाए 10 बजे किया जाएगा.

इतना ही नहीं, खबर ये भी है कि विवादों से जुड़े शो ‘पहरेदार पिया की’ में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है. शो के निर्माताओं ने इससे जुड़े विरोधों और विवादों को देखते हुए कहानी में कुछ बदलाव कर इसे लीप डालने का फैसला किया है. शो में 9 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद अब 9 साल के रतन मान सिंह को 21 साल और उनकी पत्नी दीया अब 30 साल की हो जाएंगी.

storypick

ख़बरों के मुताबिक़, अब शो में किये गए बदलावों के बाद शो की कहानी दीया, रतन और अभय के बीच लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमेगी. गौरतलब है कि शो की शुरुआत से ही इसके कंटेंट के कारण निर्माता और स्टारकास्ट कहानी के लिए सफाई ही देते नज़र आ रहे हैं. इतना ही नहीं कई टीवी स्टार्स ने भी इसकी आलोचना की है.

ये भी पढ़ें:

आख़िरकार ऊपर वाले ने हमारी सुन ली! अब टेलीविज़न पर नहीं दिखाई देगा ‘पहरेदार पिया की’

अगर एक बच्चे और लड़की का Romance सही है, तो इसके बाद जो लड़कियों के साथ होगा, उसे ग़लत मत कहना

क्रांतिकारी शो ‘पहरेदार पिया की’ के वो सीन जिन्हें देखने के बाद आप कहेंगे, ‘हमसे न हो पाएगा’

इस टीवी शो में 10 साल के बच्चे की पत्नी 18 साल की लड़की है, और ये कहीं से भी Entertaining नहीं है

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिए आख़िर क्या वजह थी, जब 53 साल पहले सरकार ने बैन कर दिया था ‘Dum Maro Dum’ सॉन्ग
2024 में बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: ‘डंकी’ और ‘सालार’ ही नहीं, इस साल इन फ़िल्मों की भी हुई थी बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर
‘Salaar’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘Dunki’ का रिकॉर्ड, USA में हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
ऋषि कपूर और नीतू कपूर का 43 साल पुराना वेडिंग कार्ड हुआ Viral! जानिए कैसी थी उनकी प्रेम कहानी
पहचान कौन! वो साउथ इंडियन एक्ट्रेस जिसे डायरेक्टर ने बोला दिया था कि पहले “लड़कियों जैसी लचक लाओ”