प्रियंका ने शादी भले ही शाही अंदाज़ में की, लेकिन शादी में उनका लुक बतता है कि वो देसी गर्ल हैं

Akanksha Tiwari

इस साल बॉलीवुड में शादियों की बरसात हुई. साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ शादी के बंधन में बंधते चले गये. हाल ही में दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक जोनस ने अपनी ज़िंदगी की नई शुरूआत की है. एक ओर जहां दीप-वीर ने शादी के लिए इटली के लेक कोमो को चुना, तो वहीं प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन को. उम्मेद भवन इसलिए, क्योंकि ये उनके पापा की ख़्वाहिश थी.

eonline

हिंदी और क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से हुई इस शाही शादी में हमने एक ख़ास चीज़ नोटिस की और वो है प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक. प्रियंका ने अपने पापा की इच्छा पूरी करने के लिये शादी भले ही शाही राजघराने में की, लेकिन उन्होंने लुक काफ़ी सोबर और सिंपल रखा था. बिल्कुल एक आम भारतीय लड़की की तरह. नई-नवेली दुल्हन बनी प्रियंका को देख कर ये कहीं से भी नहीं लग रहा कि वो एक स्टार हैं.

पहले शादी के बाद की प्रियंका की ये चंद तस्वीरें देखिए:

1. काफ़ी ख़ुश लग रही हैं प्रियंका. 

Standard

2. ये दिल है हिंदुस्तानी!

Turquoise रंग की साड़ी, हाथों में चूड़ा और काफ़ी हल्का सा ये नेकपीस. इन सभी चीज़ों से प्रियंका का देसी अंदाज़ झलक रहा है. प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस जिनका दुनिया में नाम ही काफ़ी है, उसका अपनी शादी में इतना सिंपल लगना बताता है कि वो इतनी बड़ी स्टार बनने के बाद भी ज़मीन से जुड़ी हुई हैं और दिल से पूरी देसी हैं.

3.  कितनी ख़ूबसूरत लग रही है दोनों की जोड़ी.

4. नज़र न लगे किसी की. 

1. जब निक हैं साथ, तो डरने की है क्या बात!

2. पीसी का ख़ास पल. 

यही नहीं, उन्होंने अपनी मेंहदी और संगीत में ज़्यादा भारी भरकम कपड़े नहीं पहने थे, जैसा कि इन दोनों तस्वीरों में आप देख सकते हैं.

अब समझ गये न कि प्रियंका का नाम देसी गर्ल क्यों पड़ा! वैसे प्रियंका और निक को शादी की बधाई.

आपको ये भी पसंद आएगा
जानिए आख़िर क्या वजह थी, जब 53 साल पहले सरकार ने बैन कर दिया था ‘Dum Maro Dum’ सॉन्ग
2024 में बॉलीवुड के ये 7 स्टार्स इंडस्ट्री में करने जा रहे हैं धमाकेदार कमबैक
Year Ender 2023: ‘डंकी’ और ‘सालार’ ही नहीं, इस साल इन फ़िल्मों की भी हुई थी बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर
‘Salaar’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘Dunki’ का रिकॉर्ड, USA में हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग
ऋषि कपूर और नीतू कपूर का 43 साल पुराना वेडिंग कार्ड हुआ Viral! जानिए कैसी थी उनकी प्रेम कहानी
पहचान कौन! वो साउथ इंडियन एक्ट्रेस जिसे डायरेक्टर ने बोला दिया था कि पहले “लड़कियों जैसी लचक लाओ”