साल 2022 की वो 17 महत्वपूर्ण घटनाएं जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं

Nripendra

Major Happenings in 2022 in Hindi: इस दुनिया में हर दिन, हर घंटे और हर सेकंड कुछ न कुछ घटता रहता है. लेकिन, इतिहास के पन्नों में हर चीज़ दर्ज नहीं हो जाती, जिसे आगे आने वाली पीढ़ी जान सके, पढ़ सके और उसे समझ सके. अनगिनत घटनाओं में कुछ ही ऐसी घटनाएं (Important Events of 2022 in Hindi) होती हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में ख़ास जगह मिल जाती है. चूंकि 2022 ख़त्म होने वाला है और नया साल आने वाला है, तो क्यों न इस वर्ष विश्व भर में घटी कुछ चुनिंदा महत्वपूर्ण घटनाओं पर नज़र मार ली जाए. 

हमारे साथ जानिए 2022 में घटी उन घटनाओं (Most Significant World Events in 2022 in Hindi) के बारे में जो अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं.

1. Queen Elizabeth II का निधन 

Image Source: ndtv

70 साल के शासन के बाद यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों की रानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 सितंबर को दुनिया को अलविदा कहा.  

2. रूस का यूक्रेन पर आक्रमण 

Image Source: militarytimes

Most Significant World Events: 24 फ़रवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहे तनाव के बीच यूक्रेन पर आक्रमण किया. वहीं, इसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े शरणार्थी संकट को जन्म दिया है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के कार्यालय ने 18 दिसंबर 2022 तक यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दौरान कुल 6,826 नागरिकों की मौत की पुष्टि की. उनमें से 428 बच्चे थे. इसके अलावा, 10,769 लोग घायल हुए. 

3. ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना 

Image Source: aajtak

Major Events in 2022 in Hindi: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का पद संभाला. ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जिन्होंने यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभाला है.  

4. दीपिका पादुकोण का फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च करना 

Image Source: olympics

Most Significant World Events: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कतर में आयोजित हुए FIFA World Cup 2022 की ट्रॉफ़ी लॉन्च की. इसी के साथ वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं. 

5.  England का T20 World Cup जीतना

Image Source: moneycontrol

Major Events in 2022 in Hindi: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर 13 नवंबर 2022 को T20 World Cup का ख़िताब अपने नाम किया. 

6. Argentina का फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप जिताना 

Image Source: apnews

Most Significant World Events in Hindi: अर्जेंटीना ने लुसैल (कतर) में आयोजित हुए Qatar World Cup में 3-3 से ड्रॉ के बाद पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर अपना तीसरा विश्व कप ख़िताब जीता. 

7. स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

Image Source: financialexpress

Major Happenings in 2022 in Hindi: इसी वर्ष 6 फ़रवरी को भारत की गौरव स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष में निधन हुआ. 

8. सिद्धू मूसे वाला का निधन 

Image Source: hindustantimes

Major Happenings in 2022 in Hindi: इसी वर्ष 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की सरेआम हत्या कर दी गई. वो एक पॉपुलर गायक थे और उनकी भारत सहित विदेश में भी एक बड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग थी. 

9. भारतीय छात्र द्वारा 2500 साल पुरानी संस्कृत पहेली को सुलझाना 

Image Source: twitter

Most Significant World Events in 2022 in Hindi: Cambridge University में पढ़ रहे भारतीय छात्र Rishi Rajpopat ने उस 2500 साल पुरानी संस्कृत पहली को सुलझाया, जिसे 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व से कोई भी विद्वान सुलझा नहीं पाया था. Rishi Rajpopat ने भाषाविज्ञान के जनक माने जाने वाले आचार्य ‘पाणिनि’ द्वारा सिखाए गए एक नियम को डिकोड किया है. 

10. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन 

Image Source: cnn

Important Events of 2022 in Hindi: इसी साल 8 जुलाई को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की जापान के ‘नारा’ शहर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. उन पर गोलियां तब बरसाई गई, जो वो चौक पर भाषण दे रहे थे. 

11. पाकिस्तान में बाढ़  

Image Source: cnn

Most Significant World Events in 2022 in Hindi: पाकिस्तान ने इस वर्ष भयंकर बाढ़ की मार झेली. मानसून की भारी बारिश के कारण देश के सिंध प्रांत की मंछर झील में पानी ख़तरनाक़ स्तर तक भर गया था. वहीं, बाढ़ ने सिंधु नदी को 100 किमी (62 मील) चौड़ी झील में बदल दिया था. BBC के अनुसार, इस बाढ़ में 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए और क़रीब 6 लाख 35 हज़ार लोग विस्थापित हुए. वहीं, 1500 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई. 

12. राजपथ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ होना

Image Source: holidify

Important Events of 2022 in Hindi: भारत के विभिन्न शहरों, रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की रेस में इसी साल दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया गया. ये भी अपने आप में एक बड़ी घटना है. 

13. अभिनेता विल स्मिथ का क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना 

Image Source: ndtv

Important Events of 2022 in Hindi: इस साल एक और घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई. दरअसल, इस वर्ष आयोजित हुए 94th Academy Awards के कार्यक्रम के दौरान अभिनेता विल स्मिथ ने कॉमेडियन और अभिनेता क्रिस रॉक को ज़ोरदार थप्पड़ लगा दिया. ये थप्पड़ रॉक द्वारा स्मिथ की पत्नी, Jada Pinkett Smith के शेव्ड सिर के बारे में मज़ाक का जवाब था. उन्होंने बालों से जुड़ी बीमारी एलोपेसिया एरीटा के कारण अपने बाल शेव किए थे.  

14. Droupadi Murmu का राष्ट्रपति बनना 

Image Source: economictimes

Most Significant World Events in 2022 in Hindi: इस वर्ष पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू. सीजेआई एन. वी. रमणा ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई थी. 

15. कतर द्वारा Football World Cup होस्ट करना और क़रीब $220 billion ख़र्च करना

Image Source: bloomberg

Most Significant World Events in 2022 in Hindi: इस वर्ष  Football World Cup कतर में आयोजित किया गया और जानकर हैरानी होगी कि इस आयोजन में कतर ने क़रीब 220 बिलियन डॉलर ख़र्च किए थे. 

16. भारत ने जीता Blind T20 World Cup


भारतीय क्रिकेट टीम ने Blind T20 World Cup जीत लिया है. 7 दिसंबर को बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 120 रन से हराकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया. वहीं, इससे पहले भारत ने 2012 और 2017 में Blind T20 World Cup जीता था.

17. सरगम कौशल ने जीता Mrs World 2022 का ख़िताब

https://www.instagram.com/p/CmTI52fIO4z/


Mrs World 2022 का ख़िताब जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम कौशल ने अपने नाम किया है. भारत ने ये ख़िताब 21 साल का बाद अपने नाम किया है. वहीं, सरगम कौशल इससे पहले Mrs India का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है.

आपको ये भी पसंद आएगा
ये हैं दुनिया की वो 15 सबसे महंगी चीज़ें, जिन्हें देखना भी सपने जैसा है
Viral Fake News of 2022: 2022 को अलविदा कहने से पहले इस साल की 15 Fake News पर गौर फ़रमा लीजिए
IMDb पर 2022 में रिलीज़ हुई इन 10 वेब सीरीज़ को मिली टॉप रेटिंग, नहीं देखी तो देख डालो
बोरे से लेकर साइकिल की चेन तक, ये रहीं 2022 में उर्फी जावेद द्वारा पहनी गईं 22 अतरंगी ड्रेसस
#ReCap2022: 2022 की वो 11 एक्ट्रेसेस जिन्होंने फ़िल्मों और OTT दोनों पर रूल किया
#Recap2022: वो 10 भारतीय सेलेब्स, जिन पर था इस साल इन अजीबो-ग़रीब चीज़ों का प्रेशर