इस 10 साल के लड़के ने गज़ब रिकॉर्ड बनाया है. Labor Pain से गुज़र रही अपनी मां की डिलीवरी करवाने का

Sanchita Pathak

दुनिया में करिश्मों की कमी नहीं है. रोज़ाना कोई न कोई ऐसी ख़बर आती है जिस पर यक़ीन करना ज़रा मुश्किल होता है. अब एक 10 साल के बच्चे ने न सिर्फ़ अपने छोटे भाई को जन्म देने में मदद की, बल्कि अपनी मां और भाई की जान भी बचाई.

Louisiana के Suphur की Ashly Moreau को 11 अगस्त को Labor Pain होने लगा. Ashly की डिलिवरी की तारीख सितंबर में थी, पर 6 हफ़्ते पहले ही उसे Labor Pain होने लगा.

Ashly वॉशरूम में थीं, जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे का जन्म होने लगा है, क्योंकि उन्हें बच्चे के पांव नज़र आए. इसका मतलब साफ़ था, कि बच्चे की Position गर्भ में ही उल्टी हो गई थी. ऐसी हालत में मां और बच्चे दोनों के ही जान को ख़तरा होता है.

Ashly का 10 साल का बेटा, Jayden उस वक़्त घर पर ही था, उसने अपनी दादी को बुलाया, पर सर्जरी के कारण वो भी Ashly की मदद नहीं कर सकती थी. उसकी दादी ने 911 पर फ़ोन करके मदद बुला ली, पर Ashly के पास उतना वक़्त नहीं था. उसका ख़ून बहुत ज़्यादा बह चुका था.

Jayden ने हिम्मत की और अपनी मां से कहा, ‘जो भी करना है मुझे बताओ, मैं करूंगा.’

अपने बेटे की हिम्मत देखकर Ashly का भी डर कम हुआ. Ashly ने Jayden से कहा कि जितना जल्दी हो सके उसे, उसके भाई को बाहर निकालना है. पर ये काम उसे आराम से करना होगा.

जब Jayden ने अपने भाई को बाहर निकाला, तो उसकी सांसें नहीं चल रही थी. वक़्त कम था पर Jayden ने दिमाग़ लगाया और किचन से Nasal Aspirator ले आया. इसकी मदद से बच्चे की सांस चलने लगी.

इतने में इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन की टीम वहां पहुंच गई और मां और नवजात को अस्पताल ले जाया गया. अब दोनों ही स्वस्थ हैं. Jayden ने 10 साल की उम्र में ही एक नायाब कारनामा कर दिखाया.

Source: India Times

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं