रिसर्च का दावा, जानवर ही नहीं पेड़-पौधे भी ख़ुद की रक्षा करने के लिए लेते हैं छल का सहारा

Ishi Kanodiya

जानवरों के Camouflage के बारे में तो सुना था. यानी ख़ुद को बचाए रखने के लिए अधिकतर जानवर वातावरण में अपने शरीर को ढाल लेते हैं. ऐसा लगता है मानो वो अपने आस-पास के वातावरण का ही हिस्सा हों. ऐसे वो दूसरे जंगली जानवरों से ख़ुद बचाए रखने में सफल हो पाते हैं. 

मगर एक नई रिसर्च में पाया गया है कि ये तरकीब सिर्फ जानवर ही नहीं पेड़-पौधे भी खुद को महफ़ूज़ रखने के लिए अपनाते हैं. कीटों द्वारा पता लगाने और खाए जाने से बचने के लिए पेड़-पौधे अपने रासायनिक सुगंध को छिपा लेते हैं. 

treehugger

यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने मैक्सिको के पश्चिमी तट पर एक वन रिजर्व में, कीटों की 28 और 20 पौधों की प्रजातियों की जांच की. 

उनकी ये रिसर्च इस बात पर रोशनी डालती है कि कैसे जंगली पौधों की कई प्रजातियां ने ख़ुद को इस लायक विकसित कर लिया है ताकि वो लम्बे समय तक जीवित रहें और उनकी इस सुगंध से भूखे शाकाहारी कीट और जानवर उन्हें खा न सकें.   

ब्रिटेन के रॉयल बोटैनिकल गार्डन, केव के एक शोधकर्ता प्रोफ़ेसर फ़िल स्टीवेन्सन ने कहा, “आसानी से पहचान में आ जाने वाली अलग-अलग सुगंध शाकाहारियों के लिए एक बड़ा फायदा और पेड़-पौधों के लिए नुक़सान है.” 

इसके लिए पेड़-पौधे ख़ुद को बचाने के लिए दूसरे पौधों की रासायनिक सुगंध निकालते हैं.  

science

ऐसा करने के लिए, शोधकर्ताओं ने सिलिकॉन ट्यूबों में लगभग दो दर्जन पौधों की प्रजातियों द्वारा उत्सर्जित रासायनिक गंध को एकत्र किया, जिन्हें फिर से विश्लेषण करने के लिए बोटैनिकल गार्डन में लाया गया. 

मनुष्यों में संचार पैटर्न को समझने की एक तकनीक और विकासवादी जीव विज्ञान की मौजूदा समझ द्वारा वैज्ञानिक पेड़ो और शाकाहारियों में संचार नेटवर्क के मॉडल का निर्माण करने में सक्षम थे.  

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में पेंगजुआन ज़ू ने कहा, “हम जानते हैं कि पौधों द्वारा उत्पादित सभी रसायन कुछ न कुछ जानकारी रखते हैं जो इन पौधों को अपने जटिल समुदाय में छल से ख़ुद को छुपाने में मदद करता है.” 

ये अध्ययन वैज्ञानिकों को यह समझने में भी मदद कर सकता है कि खाद्य श्रृंखला में विभिन्न प्रजातियों के बीच जानकारी कैसे दी जाती है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं