मिलिए बेंगलुरु की Janet से, ये पिछले 13 साल में मृत पति की याद में 73,000 पौधे लगा चुकी हैं

Kundan Kumar

बेंगलुरु की Janet Yegneswaran ने तेरह साल पहले 2006 में अपने पति की याद में पहला पौधा लगाया था. तब से शुरू हुआ ये सफ़र आज 73,000 पेड़ों तक पहुंच गया है.  

magnifique times

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर Bangalore Mirror ने Janet की कहानी दुनिया के सामने रखी. वो अब तक बेंगलुरु और कर्नाटक में कुल 73 हज़ार पेड़ लगा चुकी हैं, साल के अंत तक उन्होंने इस संख्या को 75 हज़ार तक पहुंचाने का संकल्प लिया है.  

Bangalore Mirror से हुई अपनी बातचीत में Janet ने बताया कि जिन पौधों के उन्होंने लगाया था वो आज पेड़ बन चुके हैं, यह देख कर उन्हें गर्व महसूस होता है.  

Whatshot

Janet ने अपने पति को साल 2005 में खोया था. यह वही वक़्त था जब शहर में विकास कार्य के लिए भारी संख्या में पेड़ गिराये जा रहे थे.  

Janet ने अपने पति को साल 2005 में खोया था. यह वही वक़्त था जब शहर में विकास कार्य के लिए भारी संख्या में पेड़ गिराये जा रहे थे.  

Janet ने इस कार्य के लिए अपने पति के याद में Rajanet Yegneswaran Charitable Trust बनाया और आस-पड़ोस में पौधे रोपने लगी. कुछ लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो कुछ ने रास्ते में रोड़े भी अटकाएं. शुरुआत में अपनी जेब से पैसे लगाने पड़े, आज लोगों के डोनेशन से काम होने लगा.  

Janet की वर्तमान योजना के हिसाब से वो 1,000 पौधे Coorg और 1,000 पौधे तमिलनाडु के Thanjavur में लगाएंगी.  

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं