इंडोनेशिया के तट पर बह आई मृत Sperm Whale. पेट से मिले लगभग 1000 प्लास्टिक के टुकड़े

Sanchita Pathak

प्रकृति ने इंसान को कई तोहफ़े दिए हैं, इसके बदले में इंसान ने प्रकृति को ये दिया-

National Geographic
Green Living
IUCN
Jstor

इंसानों की करतूतों का एक और उदाहरण इंडोनेशिया के तट पर देखने को मिला. इंडोनेशिया के Kapota Island के तट पर सोमवार को एक मृत Sperm Whale बह कर आई.

Huffington Post

WWF Indonesia ने ट्वीट के ज़रिए बताया कि 9.5 मीटर लंबी इस Whale के पेट से हार्ड प्लास्टिक के 19 टुकड़े, 4 प्लास्टिक की बोतलें, 25 प्लास्टिक बैग, 115 प्लास्टिक कप और 3.26 किलोग्राम String, एक नायलॉन की बोरी मिली है.

National Observer

इस Whale की मौत कैसे हुई, ये अभी तक पता नहीं लगाया गया है.

SF Gate
Wndu

प्लास्टिक की समस्या South East Asian देशों की बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है. Irish Times की रिपोर्ट के अनुसार, महासागर में डाले जाने वाले 60 प्रतिशत प्लास्टिक के ज़िम्मेदार चीन, इंडोनेशिया, फ़िलीपीन्स, वियतनाम और थाईलैंड हैं.

हर साल कई जल-जीवों की प्लास्टिक से मृत्यु हो जाती है. थाईलैंड के तट पर भी कुछ महीनों पहले एक मृत Whale बह कर आई थी, जिसके पेट से 17 पाउंड प्लास्टिक (जिसमें 80 प्लास्टिक के शॉपिंग बैग्स थे) पाया गया था. 

Independent

UN ने एक रिपोर्ट में कहा था कि इंसानों ने समुद्री जीवों को काफ़ी नकुसान पहुंचाया है, जिसकी भरपाई असंभव है. हर साल समुद्र में 10 टन प्लास्टिक फेंक दिया जाता है.

क्या इतना मुश्किल है प्लास्टिक छोड़ना? 

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं