दुनिया में 1 मिनट में 240 बच्चे जन्म लेते हैं. World Population Day पर जानिये ऐसे ही कुछ और Facts

Rashi Sharma

आज विश्व जनसंख्या दिवस है. विश्व की बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े अहम मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली ने 1989 में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस घोषित किया था.

twimg

1. दुनिया के सबसे ज़्यादा आबादी वाले पांच देश और उनकी कुल जनसंख्या

1. चीन: 1,384,200,000

2. भारत: 1,318,350,000

3. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका: 325,386,000

4. इंडोनेशिया: 263,991,000

5. ब्राज़ील: 207,718,000

ये हैरान करने वाली बात है कि विश्व की कुल आबादी का आधा हिस्सा केवल भारत और चीन में बसता है. हालांकि, अब चीन में जनसंख्या वृद्धि दर पर काफ़ी नियंत्रण किया गया है. 

2024 तक भारत आबादी के मामले में चीन को पछाड़ कर पहले पायदान पर खड़ा हो जाएगा. 

2. अब आपको बताते हैं दुनिया के सबसे कम आबादी वाले पांच देशों/ प्रदेशों के नाम.

1. वैटिकन सिटी: 801

2. नाउरु: 10,084

3. तुवालु: 10,640

4. पलाऊ: 17,950

5. सैन मैरिनो: 33,121

3. हर साल पूरी दुनिया में लगभग 80 मिलियन बच्चे पैदा होते हैं. 

हर सेकंड 4 बच्चों का जन्म होता है यानी कि हर 1 मिनट में 240 बच्चे इस दुनिया में जन्म लेते हैं. जबकि विश्व में मृत्यु दर इसकी आधी है. मतलब कि हर एक सेकंड में 2 लोगों की मौत होती है.

4. माना जा रहा है कि साल 2100 तक, दुनिया की जनसंख्या लगभग 11.2 अरब तक पहुंच जायेगी.

5. विश्व की लगभग 52 प्रतिशत जनसंख्या 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों की है.

6. फे़सबुक पर हर महीने लगभग 139 करोड़ नए यूज़र्स जुड़ते हैं.

एक आंकड़े के मुताबिक़, अगर सोशल नेटवर्किंग साइट फे़सबुक को एक देश का दर्जा दे दिया जाए, तो जनसंख्या के मामले में ये तीसरे नंबर पर होगा. 

7. 18वीं सदी में पूरी दुनिया की मात्र 3% जनसंख्या ही शहर में रहती थी. 

वहीं अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 2050 तक, दुनिया की 70% आबादी शहरों में रहने लगेगी.

8. एक समय था जब 19वीं शताब्दी में पूरी दुनिया में केवल 12 शहर ऐसे थे, जिनकी आबादी 1 लाख थी, वहीं अब दुनियाभर के 400 के आस-पास शहर हैं, जिनमें से 19 शहरों की कुल आबादी 1 करोड़ से ज़्यादा है.

दुनिया की बढ़ती आबादी को रोकने के लिए, कई देशों ने रचनात्मक विचारों के साथ आगे आकर सुरक्षित सेक्स, परिवार नियोजन और बच्चे के जन्म में अंतर रखने के बारे में जानकारी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया है. जैसे हाल ही में उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने ‘नई पहल’ नाम का एक कार्यक्रम शुरू किया है, जो आज विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर नए शादीशुदा जोड़ों को शगुन के रूप में कंडोम और गर्भ निरोधक दवाओं का एक-एक किट दिया जाएगा.

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं