नीलकंठ पक्षी का भगवान राम से क्या संबंध है, क्यों दशहरे के दिन इसे देखना शुभ माना जाता है?

J P Gupta

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा. लेकिन दशहरे पर कुछ लोग एक-दूसरे को नीलकंठ पक्षी की तस्वीर भेजते हैं. इसका दशहरे से क्या लेना-देना है कभी सोचा है आपने? नहीं, चलिए हम आपको बताए देते हैं. 

feelgrafix

नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का प्रतिनिधि माना गया है. उन्हें भी इस नाम से पुकारा जाता है. दशहरे के दिन इसका दिखना शुभ माना जाता है. इस दिन नीलकंठ के दर्शन होने से पूरा साल शुभ होता है और घर में धन-धान्य का आगमन होता है.

wikipedia

उत्तर भारत में एक कहावत है- ‘नीलकंठ तुम नीले रहियो, दूध-भात का भोजन करियो, हमरी बात राम से कहियो.’

नीलकंठ के दिखाई देने पर इसे कहा जाता है. इसके ज़रिये वो अपनी प्रार्थनाएं ईश्वर तक पहुंचाते हैं. कहते हैं कि जब भगवान राम जब लंका जा रहे थे तब रास्ते में उन्हें नीलकंठ के दर्शन हुए थे. इसलिए भी वो रावण पर विजय हासिल कर पाए. 

justbirding

यही कारण है कि इस दिन लोग एक-एक दूसरे को सोशल मीडिया के ज़रिये नीलकंठ पक्षी की तस्वीरें भेजते हैं. वहीं कुछ जगहों पर लोग इस पक्षी को बहेलियों से ख़रीद कर उड़ाते भी हैं. इसे भी लोग शुभ मानते हैं. लेकिन इस परंपरा के चलते बहेलिये बड़ी मात्रा में नीलकंठ का शिकार करते. इसके कारण इस पक्षी के ऊपर ख़त्म होने का ख़तरा मंडरा रहा है. 

wordpress

नीलकंठ आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा और तेलंगाना का राजकीय पक्षी है. इसे किसानों का मित्र कहा जाता है. क्योंकि ये खेतों में पाए जाने वाले कीड़ों को खाकर फसलों की रक्षा करता है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं