क्या Maternal Bereavement Effect की वजह से ही एक मां अपने बच्चे की मौत के बाद नहीं जी पाती?

Akanksha Thapliyal

हाल ही में हॉलीवुड की एक्ट्रेस Carrie Fisher की डेथ हुई और उसके कुछ ही दिनों में उनका मां की भी डेथ की ख़बर सामने आ गयी. तब से सभी ‘Maternal Bereavement’ की बातें कर रहे हैं.

Wennermedia

क्या होता है Maternal Bereavement Effect

Pinimg

अकसर हॉस्पिटलों में देखा गया है कि जिन महिलाओं के बच्चे Still Born (मरा हुआ बच्चा पैदा होना) होते हैं, उनकी या तो उसी वक़्त मौत हो जाती है, या कई बार उन्हें दोबारा Conceive करने में दिक्कत होती है. इसे हम आम भाषा में वियोग कहते हैं. जब बच्चे की मौत के बादुसके वियोग में मां या पिता की मौत भी हो जाती है. ऐसा भी देखा गया है कि 50-60 साल तक साथ रहने वाले बुज़ुर्ग कपल में से भी जब किसी एक की डेथ होती है, तो दसूरे की डेथ भी उसके फ़ौरन बाद होती है.

Beijing

इस पर काफ़ी रिसर्च हो चुकी है और कई डॉक्टर्स ने इस बारे में कहा भी है कि किसी अपने को खोने के ग़म में दर्द, अकेलेपन और उदासी की स्टेज कई बार उस हद तक पहुंच जाती है कि इंसान का दिल उसका साथ छोड़ देता है.

Tinybuddha

अपने बच्चे की मौत की ख़बर सुन कर कई बार लोगों को हार्ट अटैक भी आते हैं, ऐसा हार्ट पर लगने वाले शॉक की तरह होता है. और जिन लोगों की इसके तुरंत बाद मृत्यु हो जाती है, उनका दिल इस झटके से उबर नहीं पाता.

एक मां का भावनात्मक जुड़ाव अपने बच्चे से (पिता के मुक़ाबले) ज़्यादा होता है, इसलिए बच्चे के वियोग में उसकी मृत्यु के केस ज़्यादा होते हैं. ये तब भी होता है जब डिलीवरी के वक़्त डॉक्टर बच्चे को न बचा पाएं। बच्चे की डेथ के 2 साल के भीतर मां की मृत्यु के चांस 326 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं.

sfgate

Carrie Fisher की मृत्यु के बाद Debbie Reynolds की मौत की वजह भी यही थी. इसे भावनात्मक रूप से टूटने के बाद अगर साइंस की नज़र से देखते हैं तो अधिकतर केस में ब्लड प्रेशर बढ़ना, पल्स रेट बढ़ना, हार्ट की धड़कन का Abnormally बिहेव करना, ये सब भी करण बन जाते हैं. कई स्टडीज़ में ये बात भी सामने आई है कि किसी इंसान का दिल टूटना, फिज़िकल पेन जितना ही गंभीर होता है.

अगर आपके साथ कोई ऐसा इंसान है, जो किसी की मौत के बाद वियोग में है, तो आप उनके साथ ज़्यादा से ज़्यादा टाइम बिताने की कोशिश करें, ताकि वो इससे बाहर निकल सकें.

Featured Image Source: Stuffyoushouldknow

आपको ये भी पसंद आएगा
एम एस धोनी के सिग्नेचर के साथ मैन ऑफ़ प्लैटिनम ने लॉन्च किया ये यूनिक सिग्नेचर एडिशन ज्वेलरी कलेक्शन
लॉन्च हो गया है दुनिया का सबसे महंगा ‘लिफ़ाफ़ा’, क़ीमत जानकर ‘मिडिल क्लास’ लोग पकड़ लेंगे माथा
बिरयानी, रसगुल्ला या डोसा नहीं, इस साल लोगों ने Swiggy से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की ये डिश
Old Monk: जानिए इस ‘देसी रम’ की बोतल पर किसकी तस्वीर छपी होती है, दिलचस्प है कहानी
ये है दुनिया की सबसे महंगी धूल, करोड़ों रुपये है क़ीमत, सिर्फ़ तीन देशों के पास है इसका स्टॉक
Magic Moments: यूपी में बनी इस देसी वोदका की आज दुनिया है दीवानी, बन चुकी है वर्ल्ड की बेस्ट वोदका