मज़दूरों को घर रवाना करके, सोनू सूद ने वो कर दिखाया जो कई राज्य सरकारें नहीं कर पा रहीं

Sanchita Pathak

लॉकडाउन की वजह से देशभर में प्रवासी मज़दूर फंसे हैं और घर नहीं जा पा रहे हैं.


अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में फंसे हुए मज़दूरों को घर पहुंचाने की व्यवस्था करके मिसाल पेश की. कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से परमिट मिलने के बाद बीते सोमवार को 10 बसें, 350 मज़दूरों को लेकर महाराष्ट्र के ठाणे से कर्नाटक के लिए रवाना हुईं.  

Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू सूद ने कहा कि इस वैश्विक संकट के दौर में सभी को उनके परिवार के साथ होने का हक़ है. 

एक स्टेटमेंट जारी करते हुए सोनू ने कहा,

‘बच्चों और बूढ़ों समेत कई मज़दूरों को सड़क पर पैदल चलकर घर जाते देख मैं अंदर तक हिल गया था. मैं अपनी क्षमता अनुसार दूसरे राज्यों के मज़दूरों के लिए भी ऐसा करूंगा.’  

सोनू भिवंडी क्षेत्र में रह रहे मज़दूरों और ग़रीबों को खाना भी खिला रहे हैं. 

लोगों ने सोनू की इस दरियादली को सलाम किया-  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे