लॉकडाउन का प्रकृति पर क्या असर पड़ा है, ये इन 12 तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है

J P Gupta

Covid-19 महामारी के चलते दुनिया के अधिकतर देश लॉकडाउन हैं. इसके चलते देश और दुनिया के कई शहरों में सन्नाटा पसरा है. इसके कई फ़ायदे भी हुए हैं. एयर क्वालिट बढ़ गई है, नदियों का पानी स्वच्छ हो गया है और जानवरों को उनका स्पेस मिल रहा है. लॉकडाउन के चलते दुनिया की तस्वीर पहले के मुकाबले काफ़ी हद तक बदल गई है. इसकी एक झलक इन तस्वीरों में है जो कुछ शहरों की पहले और अब की स्थिति बयां कर रही हैं.

1. वेनिस की झीलों का पानी पहले से अधिक साफ़ हो गया है. 

2. ओडिशा के समुद्र तट पर Olive Ridley प्रजाति के कछुए फिर से लौट आए. 

3. जापान के नारा शहर में हिरण घूमते दिखाई दिए. 

4. केरल के कोझीकोड की सड़कों पर कस्तूरी बिलाव (Civet) दिखाई देने लगे. 

5. पंजाब में वायु प्रदूषण कम होने पर वहां से हिमाचल के पहाड़ दिखने लगे. 

6. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में हवा की गुणवत्ता काफ़ी सुधरी हुई दिखाई दे रही है. 

7. नोएडा के एक मॉल के पास नीलगाय घूमती दिखाई दी. 

8. दिल्ली के क्नाट प्लेस में अब ट्रैफ़िक नहीं कबूतरों का झुंड दिखाई दे रहा है.

9. मुंबई की खारेघाट कॉलोनी में मोर नाचते दिखाई दिए. 

10. यमुना के आस-पास के कारखानों के बंद होने से यमुना का पानी भी पहले से अधिक साफ़ हो गया है. 

11. मुंबई के समुद्र में डॉलफ़िन फिर से लौट आई. 

12. कम प्रदूषण के चलते दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत सुधर गई है.

लॉकडाउन का ये सकारात्मक असर है जो प्रकृति में साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है. कम से कम इससे प्रकृति को ख़ुद को हील करने का मौक़ा तो मिला. नहीं तो हम तो इसका ज़रूरत से अधिक दोहन करते जा रहे थे. 


Lifeसे जुड़े दूसरे आर्टिकल पढ़ें ScoopWhoop हिंदी पर.

आपको ये भी पसंद आएगा
बेवफ़ा समोसे वाला: प्यार में धोखा मिला तो खोल ली दुकान, धोखा खाये लवर्स को देता है डिस्काउंट
जानिये दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली-NCR में क्या अंतर है, अधिकतर लोगों को ये नहीं मालूम होगा
जानिए भारत की ये 8 प्रमुख ख़ुफ़िया और सुरक्षा जांच एजेंसियां क्या काम और कैसे काम करती हैं
मिलिए गनौरी पासवान से, जिन्होंने छेनी व हथोड़े से 1500 फ़ीट ऊंचे पहाड़ को काटकर बना दीं 400 सीढ़ियां
ये IPS ऑफ़िसर बेड़िया जनजाति का शोषण देख ना पाए, देखिए अब कैसे संवार रहे हैं उन लोगों का जीवन
अजय बंगा से लेकर इंदिरा नूई तक, CEO भाई बहनों की वो जोड़ी जो IIM और IIT से पास-आउट हैं