ये हैं आगरा के 10 बेस्ट रेस्टोरेंट जहां आपके पेट की भूख 100 फ़ीसदी शांत हो जाएगी

J P Gupta

आगरा में ताजमहल और किले के दर्शन करते-करते आप थक जाते हैं. ऐसे में आपको जोरों की भूख सता सकती है. इसलिए पहले से ही शहर के बेस्ट रेस्टोरेंट के बारे में जान लेना ज़रूरी है. ताकि जैसे ही आपको भूख लगे आप अपने पसंदीदा भोजन का लुत्फ़ आगरा के किसी बेस्ट रेस्टोरेंट में उठा सकें. 

इसी बात पर पेश है आगरा के कुछ लज़ीज खाने के लिए फ़ेमस रेस्टोरोंट्स की एक लिस्ट. 

1. जहांपनाह 

blog

अवध के पारंपरिक भोजन के खाने के शौकीन हैं तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए. यहां के कबाब, मटन दम बिरयानी और काठी रोल लाजवाब हैं. 

पता: ई 23, शॉपिंग आर्केड, सदर बाज़ार, आगरा कैंट. 

2. देवीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट 

justdial

देवीराम की गरमा-गरम बेड़ई-जलेबी तो आगरा में रहने वालों का ये फ़ेवरेट नाश्ता है. पिछले 72 सालों से ये दुकान इस कमाल के नाश्ते को सर्व कर रही है. आगरा जाने वाले लोगों को इसे एक बार ज़रूर ट्र्राई करना चाहिए. 

पता: ग्राउंड फ़्लोर हेरिटेज टॉवर-1, महात्मा गांधी रोड, नेहरू नगर 

3. दासप्रकाश 

tripadvisor

अगर आप मुग़लई खाने के शौकीन हैं तो आगरा में इससे बेहतर कोई जगह नहीं. यहां कमाल का साउथ इंडियन खाना भी मिलता है. आप चाहें तो उसे भी ट्राई कर सकते हैं. मीठे में भी आपको कई स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे. 

पता: ग्वालियर रोड, बालूगंज, रकाबगंज आगरा 

4. एस्पाहान 

pinterest

ये आगरा का रेस्टोरेंट ओबेरॉय अमरविलास होटल में हैं. यहां दो बार ही खाना खाने को मिलता है शाम 7 बजे और रात के 9.30 बजे. खाने का मेन्यू भले ही छोटा हो लेकिन हर चीज़ आला दर्जे की है. यहां का केरला झींगा करी बेस्ट है. 

पता: ताज ईस्ट गेट रोड, पकटोला, ताजगंज 

5. शंकर जी 

tripadvisor

अच्छे ढाबे में खाने का मन हो तो आप यहां जा सकते हैं. यहां पर स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन फ़ूड मिलता है. यहां जाएं तो दाल मखनी और तंदूर रोटी ज़रूर खाकर जाना. 

पता: ताजमहल किनारी बाज़ार, भानुमती रोड, ताजगंज 

6. पिंच ऑफ़ स्पाइस 

zomato

नॉनवेज खाने वालों के लिए ये बेस्ट है. यहां का मुर्ग बोटी मसाला, तंदूरी कबाब, चिकन टिक्का और पनीर लबाबदार वर्ल्ड फ़ेमस है. 

पता: संजय पैलेस, वज़ीरपुरा, सिविल लाइन्स 

7. लक्ष्मी विलास 

justdial

ये आगरा का प्रसिद्ध साउथ इंडियन रेस्टोरेंट हैं, जहां का डोसा कमाल का है. यहां किफ़ायती दाम पर बहुत से दक्षिण भारतीय व्यंजन चखने को मिल जाएंगे. 

पता: 50 /ए, ताज रोड, सदर बाज़ार, आगरा कैंट 

8. झंकार 

justdial

यहां वेज-नॉनवेज सब मिलता है. वेज में यहां कि दम आलू चटनीवाले और नॉनवेज में मगजी मुर्ग कोरमा ज़रूर खाइएगा. ये अपने किचन गार्डन में उगाई गई सब्ज़ियों से ही खाना बनाते हैं. 

पता: ताज व्यू, ताजगंज, आगरा 

9. स्काई ग्रिल 

zomato

स्काई ग्रिन आगरा का फ़ेमस रूफ़ टॉप रेस्टोरेंट हैं. यहां की ग्रिल्ड डिशेज़ लाजवाब हैं. यहां जाना तो कबाब, टिक्का और सिज़लर्स खाना मत भूलना. 

पता: 1 सी, फतेहाबाद रोड, ताजगंज 

10. पेशावरी 

tripadvisor

ये आगरा का बेस्ट लग्ज़री रेस्टोरेंट हैं. यहां की दाल बुखारा, कबाब और टिक्के बहुत फ़ेमस हैं. थोड़ा मंहगा होने के कारण यहां अधिकतर अमीर लोग ही जाते हैं. 

पता: आईटीसी मुग़ल, फतेहाबाद रोड, ताजगंज.

आपको ये भी पसंद आएगा
लॉन्च हो गया है दुनिया का सबसे महंगा ‘लिफ़ाफ़ा’, क़ीमत जानकर ‘मिडिल क्लास’ लोग पकड़ लेंगे माथा
बिरयानी, रसगुल्ला या डोसा नहीं, इस साल लोगों ने Swiggy से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की ये डिश
Old Monk: जानिए इस ‘देसी रम’ की बोतल पर किसकी तस्वीर छपी होती है, दिलचस्प है कहानी
ये है दुनिया की सबसे महंगी धूल, करोड़ों रुपये है क़ीमत, सिर्फ़ तीन देशों के पास है इसका स्टॉक
Magic Moments: यूपी में बनी इस देसी वोदका की आज दुनिया है दीवानी, बन चुकी है वर्ल्ड की बेस्ट वोदका
सर्दियों में मिलते हैं ये 10 फूल, इन्हें खाया भी जा सकता है, जिनके हैं ज़बरदस्त फ़ायदे