हिंदुस्तान से काफ़ी अलग है दुनिया के इन 22 देशों का हेल्दी और मसालेदार नाश्ता

Akanksha Tiwari

हिंदुस्तान खाने और खिलाने के मामले में दुनिया के बाकि देशों से काफ़ी आगे है. यूपी वाले नाश्ते में दही-जलेबी खाना पसंद करते हैं, तो वहीं साउथ इंडिया के लोगों की दिन की शुरुआत इडली-सांभर से होती है. अपने देश में अलग-अलग शहरों के लोग नाश्ते में क्या खाते हैं ये, तो हम जानते ही हैं. अब दुनिया के बाकि देशों का ब्रेकफ़ास्ट भी पता कर लेते हैं. आइए देखते हैं हमसे कितना अलग है दुनिया के इन देशों का नाश्ता.

1. पूर्वी चीन

pinimg

पूर्वी चीन के लोग नाश्ते में Dumplings, राइस मिला हुआ वेजिटेबल सूप, दलिया, फ़्राइड स्पंज केक, Steamed Creamy Custard Bun और दलिया खाना पसंद करते हैं.

2. गयाना

mishmashcaribbean

इनके ब्रेकफ़ास्ट में Saltfish शामिल है, जो कि सफ़ेद मछली होती है. इसे पहले नमक में रखा जाता है, इसके बाद गुथे हुए आटे में मिला कर फ़्राई किया जाता है.

3. ईरान

ईरान के लोगों नाश्ता काफ़ी साधारण और हेल्दी होता है. इनके ब्रेकफ़ास्ट में स्वीट ब्लैक टी, नट्स, फल, ब्रेड-बटर और फ़ेटा चीज़ होता है.

4. फ़्रांस

fbw

फ़्रांस के लोग सुबह-सुबह सिर्फ़ मीठा खाते हैं. इसीलिए इनका ब्रेकफ़ास्ट बिना नमक वाला होता है, जैसे चॉय, कॉफ़ी, जूस ब्रेड-बटर और पेस्ट्री के साथ हॉट चॉकलेट.

5. जापान

जापान में दो तरह का ब्रेकफ़ास्ट किया जाता पहला ट्रेडिशनल और वेस्टर्न. ट्रेडिशनल नाश्ते में राइस, फ़िश, Miso Soup, Sticky Soy Beans और Nori Seaweed शामिल है. वहीं वेस्टर्न में बटर टोस्ट, कॉफ़ी, अंडा और आलू सलाद आता है.

6. फ़िलीपीन्स

flickr

फ़िलीपीन्स में सुबह Silogs खाया जाता है. Silogs मतलब दो चीज़ों का कॉम्बिनेशन यानि ये लोग राइस के साथ मीट, हॉट-डॉग या बीफ़ कुछ भी मिला कर खा लेते हैं.

7. थाईलैंड

thrillist

थाईलैंड में लोग सुबह मसालेदार चीज़ें खाते हैं. इसमें फ़्राइड अंडा, करी, दलिया और फ़्राइड राइस शामिल है.

8. पोलैंड

sndimg

इस देश के लोग भी ट्रेडिशनल नाश्ता पसंद करते हैं, जैसे Kielbasa से सजे हुए Scrambled Eggs और Potato Pancakes.

9. इटली

uaewomen

इटली में लोगों का ब्रेकफ़ास्ट मिल्क कॉफ़ी और ब्रेड होता है.

10. सेंट्रल इंडिया

archanaskitchen

सेंट्रल इंडिया के लोगों का फ़ेवरेट नाश्ता उत्पम है.

11. कोलंबिया

कोलंबिया के लोगों का नाश्ता अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर निर्भर करता है, लेकिन हां वहां अगर घर में रात का खाना बचा हुआ है, तो उसे बर्बाद नहीं करते और सुबह उसे किसी चीज़ के साथ मिला कर खा लिया जाता है.

12. टर्की

इस देश के लोग सुबह नाश्ते में चीज़, शहद, जैम, ब्रेड, आमलेट, फल और Olives लेते हैं.

13. ब्राज़ील

ब्राज़ील में चीज़ ब्रेड के साथ कॉफ़ी आम नाश्ता है.

14. नाइजीरिया

इस देश के लोग ब्रेकफ़ास्ट में Ogi-Akara, Yam-Fried Eggs या फिर Fried Plantain खाते हैं.

15. वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला में लोग वीकेंड पर भारी और आम दिनों में हल्का ब्रेकफ़ास्ट करते हैं, जैसे फ़्लैट कॉर्न केक. इसके अलावा चीज़, हैम और चिकन से भरा हुआ Arepas.

16. कंबोडिया

यहां एक सामान्य नाश्ता किया जाता, जिसमें मीट और वेजिटेबल के साथ राइस नूडल्स सूप. इसे Kuy Teav कहते हैं.

17. लेबनान

लेबनान का लोकप्रिय नाश्ता Manakish है, जो कि फ़्लेवर्ड Flatbread होती है और इसे Za’atar के साथ सर्व किया जाता है और कभी-कभी पनीर या टमाटर के साथ.

18. इंडोनेशिया

इस देश के लोगों का ब्रेकफ़ास्ट राइस-फ़्राइड फ़िश, फ़्राइड राइस, फ़्राइड अंडा, या फिर चिकन दलिया होता है.

19. पाकिस्तान

Thrillist

पड़ोसी मुल्क के लोग नाश्ते में नान के साथ मीट करी खाते हैं. वहीं संडे को हलवा-पूरी खाया जाता है.

20. मोरक्को

मोरक्को में आमतौर पर मीठा ब्रेकफ़ास्ट किया जाता है. ब्रेड, शहद, खजूर, Olives, तुर्किश कॉफ़ी और मिंट चाय शामिल है.

21. इज़रायल

वैसे नाश्ते में इज़रायल की लोकप्रिय डिश Shakshuka है, लेकिन यहां के कैफ़े और होटल्स में क्लासिक इज़रायली ब्रेकफ़ास्ट परोसा जाता है. इसमें ब्रेड-बटर, चीज़, जैम और सलाद आदि हैं.

22. यूके

यूूके में लोग ब्रेकफ़ास्ट में अंडा, टोस्ट Bacon, Sausage, Pancakes, Home Fries खाते हैं.

आज से पहले पता था इतने सारे नाश्तों के बारे में. अगर इनमें से आपको कोई डिश पसंद आई हो, तो कमेंट में लिख कर बता सकते हैं. 

Source : Buzzfeed

आपको ये भी पसंद आएगा
लॉन्च हो गया है दुनिया का सबसे महंगा ‘लिफ़ाफ़ा’, क़ीमत जानकर ‘मिडिल क्लास’ लोग पकड़ लेंगे माथा
बिरयानी, रसगुल्ला या डोसा नहीं, इस साल लोगों ने Swiggy से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की ये डिश
Old Monk: जानिए इस ‘देसी रम’ की बोतल पर किसकी तस्वीर छपी होती है, दिलचस्प है कहानी
ये है दुनिया की सबसे महंगी धूल, करोड़ों रुपये है क़ीमत, सिर्फ़ तीन देशों के पास है इसका स्टॉक
Magic Moments: यूपी में बनी इस देसी वोदका की आज दुनिया है दीवानी, बन चुकी है वर्ल्ड की बेस्ट वोदका
सर्दियों में मिलते हैं ये 10 फूल, इन्हें खाया भी जा सकता है, जिनके हैं ज़बरदस्त फ़ायदे