ऐसे जानवर के बारे में जानते हो जो Cube जैसी Potty करता है? हां ये Fact है!

Sanchita Pathak

Wombat Cube-Shaped Poop. गाय का गोबर देखा है? घोड़ की पॉटी? कुत्ते बिल्ली की? घिनाओ मत, देखा तो सबने होगा, तभी तो सड़क पर बच-बच कर चलते हैं न? तो इन जानवरों की पॉटी का एक आकार होता है या तो गोलाकर या लंबा आदि. क्या आप जानते हैं दुनिया में है एक ऐसा जानवर जो क्यूब शेप पॉटी (Cube Shaped Potty) करता है. फ़ेक न्यूज़ लगने वाली ये बात सौ प्रतिशत सच्ची है. 

Science Mag

Live Science के एक लेख के अनुसार पूरी पृथ्वी पर Wombat एकमात्र ऐसा प्राणी है जो Cube Potty करता है. Wombat एक Marsupial Animal है. Cube Potty की वजह है, आंतों का आकार (Shape of Intestine). National Geographic के लेख के मुताबिक़, कुछ साल पहले तक इस कारण का पता नहीं था और हाल ही में हुये शोध से ये Fact सामने आया है.  

BBC

Wombats ऑस्ट्रेलिया (Australia) में पाये जाते हैं और इस जानवर के Potty को लेकर कई अजीबो-ग़रीब Theories भी आई हैं. वैज्ञानिकों पहले ये मानते थे कि अपना क्षेत्र निश्चित करने के लिये Wombats Cube Potty करते थे. Cubes से क्षेत्र निश्चित करने में आसानी होती है और गोल पॉटी लुढ़क जाती है. शोध में ये Theory ग़लत साबित हो चुकी है. 

Slate

Wombats पॉटी से अपनी Territory Mark करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि वो ‘Pyramid’ जैसा कुछ बनाने की कोशिश में हैं! वो सिर्फ़ जहां मन वहां पॉटी कर देते हैं, जानवर हैं! ये जानवर बेहद सूखे परिवेश में रहते हैं और खाने से जितना भी Moisture सोख सकें सोख लेते हैं. सूखे परिवेश के कारण इस जानवर की पॉटी का आकार भी बहुत अलग होता है. 

Wikipedia

Georgia Institute of Technology की Patricia Yang ने Wombats पर काफ़ी शोध किया है. Yang और उनके साथियों को महीनों लग गये इस. अमेरिका में कोई Wombat नहीं था और Yang ने ऑस्ट्रेलिया से इस जानवर की Intestines मंगवाई. Yang को पहले लगा कि जानवर का Anus, Cubical होगा लेकिन उन्हें पता चला कि पॉटी के पीछे की असली वजह आंत की Elasticity थी. शोध में Yang ने सुअर की आंत और Wombat की आंत को Compare करके देखा.


Wombat पर अभी भी रिसर्च चल रही है. तस्वीरों में ये जानवर काफ़ी क्यूट लगने वाले इस जानवर को भी नहीं पता होगा कि पृथ्वी पर ये सबसे अलग जानवर है.   

आपको ये भी पसंद आएगा
लॉन्च हो गया है दुनिया का सबसे महंगा ‘लिफ़ाफ़ा’, क़ीमत जानकर ‘मिडिल क्लास’ लोग पकड़ लेंगे माथा
बिरयानी, रसगुल्ला या डोसा नहीं, इस साल लोगों ने Swiggy से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की ये डिश
Old Monk: जानिए इस ‘देसी रम’ की बोतल पर किसकी तस्वीर छपी होती है, दिलचस्प है कहानी
ये है दुनिया की सबसे महंगी धूल, करोड़ों रुपये है क़ीमत, सिर्फ़ तीन देशों के पास है इसका स्टॉक
Magic Moments: यूपी में बनी इस देसी वोदका की आज दुनिया है दीवानी, बन चुकी है वर्ल्ड की बेस्ट वोदका
सर्दियों में मिलते हैं ये 10 फूल, इन्हें खाया भी जा सकता है, जिनके हैं ज़बरदस्त फ़ायदे