तंजानिया की वो रहस्यमयी झील, जिसका पानी इंसान को बना सकता है पत्थर

Nripendra

आपने वो कहानी तो ज़रूर पढ़ी या सुनी होगी जिसमें एक राजा को ख़ास वरदान मिला होता है कि वो जिस किसी भी चीज़ हो छूएगा वो चीज़ सोने की बन जाएगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी भी झील है, जिसे यह वरदान प्राप्त है, लेकिन ये सोना नहीं बल्कि जीव को पत्थर बना डालती है. आइये, इस लेख में जानते हैं कि आख़िर क्या है इस रहस्यमयी झील का तिलिस्म.

 नेट्रान झील   

pandotrip

इस रहस्यमयी झील का नाम है नेट्रान, जो तंजानिया में स्थित है. माना जाता है कि इस झील के पानी को जो कोई भी इंसान या अन्य जीव छूता है, वो पत्थर का बन जाता है. यह बात अपने आप में ही चौकाने वाली है कि आख़िर ऐसा कैसे हो सकता है.   

ये भी पढ़ें : कराकुल झील : दुनिया की एकमात्र झील जो एक दिन में कई बार बदलती है अपना रंग

तस्वीरों के माध्यम से आया सच बाहर   

nbcnews

कहते हैं इस रहस्यमयी झील के कथित तिलस्स के बारे में लोगों को तब पता चला जब एक फ़ोटोग्राफ़र ने इस झील के पानी से बनने वाले पक्षियों व अन्य जीवों के पत्थर हो चुके शरीर की तस्वीरें खींची और उन्हें दुनिया के सामने रखा.   

फ़ोटोग्राफ़र Nick Brandt  

photofocus

इन तस्वीरों को खींचने वाले फ़ोटोग्राफ़र का नाम है Nick Brandt. कहते हैं कि जब निक ब्राड्ट तंजानिया की इस रहस्यमयी झील के पास पहुंचे, तो झील की तटरेखा को देख वो काफ़ी चौंक गए थे. उन्हें झील के तट पर पत्थर बने पक्षी व अन्य जीव दिखाई दिए.   

पत्थर बनने का सच   

livescience

फ़ोटोग्राफ़र निक ब्राड्ट के अनुसार, इस झील में नमक और सोडा की मात्रा इतनी ज़्यादा है कि यह किसी भी चीज़ को कैल्सिफ़ाइड कर पत्थर बना सकती है. निक बताते हैं कि उनकी कोडक फ़िल्म बॉक्स की स्याही भी इस झील के पानी के संपर्क में आने से कुछ ही सेकंड में जम गई थी.   

अल्कलाइन का स्तर   

buzz2day

जानकारी के अनुसार इस झील के पानी का पीएच लेवल 9 की जगह 10.5 है, यानी जितना अमोनिया उतना अल्कलाइन. वहीं, पानी का तापमान 60 डिग्री तक भी पहुंच जाता है. वहीं, माना जाता है कि इस पानी में वो ख़ास तत्व भी पाया जाता है, जो ज्वालामुखी की राख में मौजूद होता है. कहते हैं कि इस तत्व की मदद से प्राचीन मिस्र के लोग मृत शरीर को वर्षों तक सुरक्षित रखते थे.

ये भी पढ़ें : नर-कंकालों से भरी उत्तराखंड की रूपकुंड झील की सच्चाई, आज भी लोगों के लिए रहस्य है

आपको ये भी पसंद आएगा
लॉन्च हो गया है दुनिया का सबसे महंगा ‘लिफ़ाफ़ा’, क़ीमत जानकर ‘मिडिल क्लास’ लोग पकड़ लेंगे माथा
बिरयानी, रसगुल्ला या डोसा नहीं, इस साल लोगों ने Swiggy से सबसे ज़्यादा ऑर्डर की ये डिश
Old Monk: जानिए इस ‘देसी रम’ की बोतल पर किसकी तस्वीर छपी होती है, दिलचस्प है कहानी
ये है दुनिया की सबसे महंगी धूल, करोड़ों रुपये है क़ीमत, सिर्फ़ तीन देशों के पास है इसका स्टॉक
Magic Moments: यूपी में बनी इस देसी वोदका की आज दुनिया है दीवानी, बन चुकी है वर्ल्ड की बेस्ट वोदका
सर्दियों में मिलते हैं ये 10 फूल, इन्हें खाया भी जा सकता है, जिनके हैं ज़बरदस्त फ़ायदे