महाराष्ट्र पुलिस की SRPF में 1,400 महिलाओं की होगी भर्ती, बनेगी राज्य की पहली महिला बटालियन

Abhay Sinha

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य रिज़र्व पुलिस बल (SRPF) में पहली बार महिला बटालियन की भर्ती करने का फ़ैसला लिया है. सूबे में पहली महिला बटालियन नागपुर जिले के कटोल में शुरू की जाएगी, जिसमें 1400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.    

indiatimes

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘राज्य की पहली महिला बटालियन नागपुर जिले के कटोल में शुरू की जाएगी, जिसमें 1400 युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. इसके लिए 100 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी.’  

दरअसल, राज्य में कानून-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस विभाग में 10 हज़ार कॉन्स्टेबलों की भर्ती का निर्णय लिया गया है.   

बताया गया कि तीन चरणों में संपन्न होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 1,384 से ज़्यादा पोस्ट महिला बटालियन में बनेंगी. साथ ही उनके प्रशिक्षण के लिए 100 एकड़ में ट्रेनिंग एकेडमी बनाई जाएगी. राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने अधिकारियों को एक साल के अंदर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं.   

thelivenagpur

लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मार्च में महिला बटालियन बनाने का एलान किया गया था. ये फ़ैसला महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा से जुड़े मामलों से निपटने और उन्हें बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने में बल की मदद करेगा.  

बता दें, SRPF की स्थापना विशेष सशस्त्र बल के तौर पर छह मार्च,1948 को हुई थी. इसमें सिर्फ़ पुरुषों का वर्चस्व है और इसकी अब तक एक भी ऐसी बटालियन नहीं है जिसमें सिर्फ़ महिलाएं हों.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे