16, 44, 833 … ये किसी शहर की आबादी नहीं, गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की रोज़ की कमाई है

Sanchita Pathak

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जी ‘इंसान’ की Popularity का अंदाज़ा अगर आपको नहीं था, तो अब हो गया होगा. 25 अगस्त को उनकी पेशी होनी है, पंचकुला कोर्ट में. इस वजह से उनके भक्तों ने ‘भारत’ के खिलाफ़ जंग छेड़ने की धमकी दे डाली है. पंचकुला अभी किसी छावनी से कम नहीं है.

गुरमीत राम रहीम के भक्त भारत ही नहीं, विदेश में भी फैले हैं. यही नहीं, इस Organisation की रोज़ाना की कमाई भी लाखों में होती है. डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति अरबों में बताई जाती है.

Twitter

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस Sect की रोज़ाना कमाई 16, 44, 833 रुपये हैं. इसका मतलब है सालाना 60 करोड़ से भी ज़्यादा की कमाई. ये 3 साल पहले के आंकड़े हैं. पंचकुला में भक्तों का जमावड़ा देखकर, डेरे की अभी की कमाई का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.

जनसत्ता में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 2010-11 में डेरा की कमाई 16,52,48,455 रुपये थी. ये कमाई 2011-12 में बढ़कर, 2,20,99 ,999 हो गई. अगर आप इसी में चौंक गए तो ये भी जान लीजिये की डेरा और उससे जुड़े अन्य संगठनों को इनकम टैक्स भी नहीं देना पड़ता है.

NDTV

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा में अभी हाई अलर्ट है क्योंकि 25 अगस्त को CBI की स्पेशल कोर्ट में बाबा राम रहीम की पेशी है. उनके भक्तों ने बाबा के हक में फ़ैसला ना आने पर दंगे करने की धमकी दी है और सूत्रों के अनुसार हथियार भी जुटा लिए हैं.

हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय है. हरियाणा और पंजाब की सरकारों ने केन्द्र सरकार से अतिरिक्त सैन्य बल भेजने को कहा है.

HT

डेरा प्रमुख के खिलाफ़ 2002 में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था. 2 महिला भक्तों ने बाबा पर यौन शोषण करने का इल्ज़ाम लगाया था. 30 जुलाई, 2007 में CBI ने इस मामले में चार्जशीट फ़ाइल की और अब कल इस पर सुनवाई होने वाली है.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे