अयोध्या में बनेगी भगवान राम की 251 फ़ीट ऊंची मूर्ति, ये विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति होगी

Maahi

गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा और राजस्थान के नाथद्वारा में भगवान शिव की सबसे ऊंची मूर्ति के बाद, अब जल्द ही यूपी के अयोध्या में भगवान राम की सबसे ऊंची मूर्ति बनने जा रही है. 

khaskhabar

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बनने जा रही भगवान राम की इस भव्य मूर्ति की लंबाई 251 फ़ीट होगी. इसके साथ ही ये प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा भी होगी.  

thehindu

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान ये फ़ैसला लिया गया. बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित राम मूर्ति और उसके आसपास के डिज़ाइन और प्रारूप को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान इसका एक मॉडल भी पेश किया गया.  

ndtv

100 एकड़ एरिया में बनेगी राम की मूर्ति  

zeebiz

सरयू नदी के किनारे जिस जगह पर ये मूर्ति बनाई जाएगी वो इलाका लगभग 100 एकड़ में फैला हुआ है. इसी जगह पर भगवान श्रीराम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी, इसमें 20 मीटर ऊंचा चक्र भी होगा. मूर्ति के नीचे 50 मीटर लंबा बेस होगा. भगवान राम के हाथ में धनुष, तीर और तरकश होंगे.  

भव्य म्यूजियम भी बनेगा 

zeebiz

50 मीटर ऊंचे बेस के नीचे ही भव्य व आधुनिक म्यूजियम भी बनाया जाएगा. इस म्यूजियम में अयोध्या का इतिहास और इक्ष्वाकु वंश के राजा मनु से लेकर श्रीराम जन्म भूमि तक का इतिहास होगा. यहां पर भगवान राम के जीवन से जुड़ी कई अन्य चीजों को रखा जाएगा.  

zeebiz

म्यूजियम के अलावा पर्यटकों को यहां पर इंटरप्रिटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किंग, फ़ूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ कई अन्य सुविधायें भी मिलेंगी. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे