इतिहास में पहली बार एक महिला ने LSA से उड़ान भर कर अटलांटिक महासागर पार किया और वो एक भारतीय है

Kundan Kumar

मुंबई की रहने वाली 23 वर्षीय पायलट आरोही पंडित ने इस उम्र में वो कारनाम कर दिया है, जो किसी महिला ने आजतक नहीं किया. महज़ सात महीने की ट्रेनिंग के बाद आरोही ने लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ़्ट (एलएसए) से एटलांटिक महासागर को अकेले पार कर दिया.  

India Times

स्कॉटलैंड के विक से उड़ी आरोही 3000 किलोमीटर लंबी उड़ान भर कनाडा के इक्वालिट एयरपोर्ट पहुंचीं, वहां उसका स्वागात भारतीय राजदूत विकास स्वरूप ने किया. इसके बाद आरोही ने गर्व के साथ तिरंगे का साथ तस्वीर खिंचाई.  

India Times

आरोही ने पिछले साल 30 जुलाई को अपनी दोस्त कीथर मिसक्विटा के साथ वर्ल्ड टूर स्टार्ट किया था, ये टूर महिला सश्क्तिकरण को समर्पित है. इसकी सभी सदस्य महिलाएं हैं. इस टूर को प्रायोजित करने वाली कंपनी सोशल एक्सेस की प्रमुख लिन डिसूज़ा ने मीडिया को बताया कि आरोही 30 जुलाई तक भारत वापस आ जाएगी.  

इस वर्ल्ड टूर के दौरान आरोही पंडित ने कई रिकॉर्ड बनाए और भारत आते-आते वो 6 अन्य रिकॉर्ड बना डालेंगी. वो एलएसए के ज़रिए ग्रीनलैंड की आइसकैप के ऊपर अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला पायलट बनीं.  

आरोही जब अपने दोस्त कीथर के साथ भारत से रवाना हुई हुई थी तब वो पंजाब, राजस्थान, गुजरात पार कर पाकिस्तान पहुंची थी. पाकिस्तान में 1947 के बाद पहली सिविलियन एलएसए लैंड हुआ था, ये भी एक रिकॉर्ड है.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे