राम रहीम पर आने वाले फ़ैसले की वजह से 4 दिन तक रद्द हुई हरियाणा और पंजाब जाने वाली 29 ट्रेनें

Sumit Gaur

यौन शोषण के आरोप में फंसे संत गुरमीत राम रहीम सिंह को ले कर पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत अपना फ़ैसला सुनाने वाली है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पंजाब और हरियाणा सरकार अपने पहले ही कई इलाकों में धारा 144 लगा चुकी हैं.

फ़ैसले के बाद बाबा के समर्थक कहीं हिंसक न हो जायें, इसलिए पहले ही पंचकुला के एक स्टेडियम को अस्थाई जेल का रूप दिया जा चुका है. रेलवे की तरफ़ से भी किसी अप्रत्याशित घटना के होने को ले कर हरियाणा और पंजाब की तरफ़ जाने वाली 29 ट्रेनों को 4 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के ने बताया कि ‘पंजाब जाने वाली 22 और हरियाणा जाने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है. ये ट्रेन 4 दिनों में कुल 74 चक्कर लगाती हैं.’

indianexpress

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पहले ही दिल्ली से हरियाणा और पंजाब की तरफ़ जाने वाली बसों को स्थगित किया जा चुका है. इसके अलावा पंचकुला समेत राज्य के कई इलाकों में पहले ही इंटरनेट सेवा को ठप किया जा चुका है. हालांकि फरीदाबाद और गुड़गांव के लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे.

केंद्र सरकार भी राज्य सरकार से लगातार सम्पर्क में है और हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है. सरकारी एजेंसी भी लगातार सोशल मीडिया पर नज़र बनाये हुए हैं, जिससे किसी तरह की अफ़वाह को हवा न मिले.

ndtv

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम सिंह जी ‘इंसान’ ने भी अपने समर्थकों से शांति बनाये रखने के लिए कहा है. एक ट्वीट करके गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा है कि ‘उनकी तबियत ठीक नहीं है, पर वो कोर्ट का सम्मान करते हैं. इसलिए तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद कोर्ट जाएंगे. उन्होंने कहा कि भगवान पर उन्हें पूरा भरोसा है और सभी लोग शांति बनाएं रखें.’

ख़बरों के मुताबिक बाबा 800 गाड़ियों के काफ़िले के साथ सिरसा से पंचकुला के लिए निकल चुके हैं. आश्रम से निकलने के दौरान बाबा के समर्थकों ने बीच सड़क पर लेट कर उनका रास्ता रोकने की कोशिश भी की. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे