गाल की सूजन का इलाज कराने गए थे डेंटिस्ट के पास, सर्जरी में जबड़े से निकले 526 दांत

Kundan Kumar

सात साल के रविंद्रनाथ के दायें गाल में सूजन थी. मां-बाप को लगा कि ये समस्या दांत के सड़ने की वजह से हुई है. दांत को निकलवाने वो अपने बेटे को लेकर डेंटिस्ट के पास गए. जांच के बाद डेंटिस्ट ने बताया कि उसके निचले जबड़े में कुल 526 असमान्य दांत हैं, जिसे बाद में सर्जरी के माध्यम से निकाला गया. 

ANI

सभी असामान्य दांत निचले जबड़े के हड्डी से लगे हुए थे, जिसे बाहर से नहीं देखा जा सकता था. डॉक्टर ने सर्जरी से उन सभी दातों को निकाल कर उसके सामान्य 21 दांतों को रहने दिया. 

ANI

जब सात साल का रविंद्रनाथ मान गया, तब सर्जरी शुरू की गई, जो पांच घंटों तक चली. 

जब रविंद्रनाथ 3 साल का था तभी सूजन की समस्या आ गई थी, उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वहां बात नहीं बनी. Saveetha Dental Collage में जब X-Ray और CT स्कैन किया गया तब दातों के बारे में पता चला. 

ANI

डॉक्टर ने TOI से बातचीत में बताया कि इस परिस्थिति को Compund Composite Odontoma कहा जाता है, ये बहुत ही कम लोगों को होता है. 

सभी दांत अलग आकार के थे, इनका आकार 0.1mm से लेकर15mm के बीच में था. ये सीप में मोती की तरह दिखते हैं. यहां तक की सबसे छोटे टुकड़े में भी, दांत की तरह मसूड़ा और जड़ होता है.

-Dr. Pratibha Ramani

रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले कभी इतने दांत एक साथ नहीं निकाले गए, साल 2014 में मुंबई में एक बच्चे के मुंह से 232 दांत निकाले गए थे.   

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे