पत्नी को था ‘TikTok’ वीडियो बनाने का शौक, पति को नहीं थी ये बात पसंद तो उसने पत्नी को मार डाला

Maahi

‘TikTok’ का क्रेज़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये न जाने और कितनों की जान लेगा. एक बार फिर टिक टॉक की वजह से एक महिला की मौत हुई है. 

इस बार मामला बेहद गंभीर है. महिला को मौत के घाट उतारने का इल्ज़ाम उसके पति पर ही लगा है. 

indiatoday

मामला आंध्र प्रदेश के प्रकासम ज़िले का बताया जा रहा है. काणिगिरि गांव की रहने वाली फ़ातिमा को ‘TikTok’ वीडियो बनाने का शौक था. वो ‘TikTok’ पर अक्सर अपने वीडियो शेयर किया करती थीं.   

cnet

फ़ातिमा की यही बात पेशे से टेलर पति पैचू को ज़रा भी पसंद नहीं थी. कई बार मना करने के बावजूद फ़ातिमा अक्सर ‘TikTok’ पर वीडियो शेयर किया करती थीं. 

कई बार की चेतावनी के बावजूद जब फ़ातिमा नहीं मानी तो गुस्से में आकर पैचू ने फ़ातिमा को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, पैचू को फ़ातिमा पर बेवफ़ाई का शक भी था. 

आरोपी इस समय पुलिस की हिरासत में है. पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर लिया है आगे की जांच जारी है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे