‘मुंबई की सड़कों पर एक भी गड्ढे नहीं हैं’, वो तो लोग सड़क पर माथा पटक कर जान दे दे रहे हैं!

Kundan Kumar

देश में सबकुछ बढ़िया चल रहा है, बस उसे देखने के लिए सत्ता पार्टी के नेता की नज़र चाहिए. 

IndiaToday

बृहन्मुंबई महानगर पालिका(BMC) के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन यशवंत जाधव जो की शिव सेना के कॉरपोरेटर भी हैं के अनुसार मुंबई की सड़कों पर एक भी गड्ढे नहीं हैं. वो हर रोज़ मुंबई की सड़कों पर घूमते हैं, उन्हें एक भी गड्ढा नहीं मिलता. 

मुंबई की सड़क पर एक भी गड्ढा नहीं है. आप मुझे एक गड्ढा दिखा दीजिए. मैं हर रोज़ मुंबई शहर के सड़कों पर घूमता हूं. मुझे गड्ढे नहीं दिखते. अगर गड्ढे हैं भी तो मैट्रो के कंस्ट्रक्शन की वजह से हैं, उसके अलावा एक भी गड्ढा नहीं है.

-यशवंत जाधव

मुंबई की सड़कों पर गड्ढे तो हैं और ये भी हो सकता है कि यशवंत जाधव जी भी सही बोल रहे हैं. हो सकता है कि उनकी सरकारी/निजी गाड़ी मंहगी वाली हो, जो गड्ढों से भी आराम से बिना झटके दिए निकल जाती हो और उन्हें बैक सीट पर बैठे-बैठे पता न चल पाता हो. संभव है!

उन गड्ढों की वजह से ही मुंबई में 7 लोगों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल भी हुए, ये वह गड्ढे हैं जो शायद यशवंत जाधव जी को दिखे नहीं होंगे. 

वैसे उनका ये भी दावा है कि अगर गड्ढे हुए तो उसे वो मात्र 2 घंटे के भीतर ठीक कर देंगे, कोई सुपर पावर होगी! 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे