इस अरबपति बंदे को चांद पर ले जाने के लिए चाहिए थी गर्लफ्रेंड, अब बोला मन नहीं है

Ishi Kanodiya

साल 2018 में ख़बर आई थी की प्राइवेट कंपनी SpaceX के फ़ाउंडर एलन मस्क ने फ़ैसला लिया है कि वो जापान के अरबपति Yusaku Maezawa को अपने पहले निज़ी कस्टमर के तौर पर चांद पर भेजेंगें. 

SpaceX एक ऐसी प्राइवेट कंपनी है, जो कि स्पेसक्राफ़्ट और रॉकेट का डिज़ाइन और उत्पादन करती है. 

wired

Yusaku चांद पर अपनी इस उड़ान या दौरे को एक आर्ट प्रोजेक्ट में बदलना चाहते थे. जिसके चलते वो अपने साथ कुछ कलाकार भी लेकर जाना चाहते थे. 

बाद में Yusaku ने ये भी बोला कि वो अपनी इस उड़ान में 20 साल से बड़ी लड़की को लेकर जाना चाहते हैं, जो उनकी गर्लफ़्रेंड के तौर पर चल सके. गर्लफ़्रेंड की अपनी इस ख़ोज को वो एक डाक्यूमेंट्री के तौर पर भी फ़िल्मा रहे थे. जिसे बाद में AbemaTV पर ऑन एयर किया जाता. 

इतना ही बोलते 28,000 ज़े ज़्यादा लड़कियों ने Yusaku की गर्लफ़्रेंड बनने की इच्छा जताई. मगर हाल ही में Yusaku ने चांद पर गर्लफ्रेंड ले जाने की अपनी इच्छा पर विराम लगा दिया. 

Yusaku ने कहा कि अब वो इस बात को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि उनकों गर्लफ्रेंड लेकर जानी चाहिए या नहीं. उन्होंने सभी लड़कियों और AbemaTV के स्टाफ़ से भी माफ़ी मांगी. 

Yusaku Maezawa एक जापानी अरबपति हैं और जोज़ोटाउन (Zozotown) , जापान के सबसे बड़ा ऑनलाइन क्लोथिंग ब्रांड के फाउंडर.   

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे