किसानों के समर्थन में उतरे बॉक्सर विजेंदर सिंह, कहा लौटा देंगे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

Akanksha Tiwari

कई सेलेब्स के बाद अब ओलिंपिक पदक विजेता बॉक्‍सर विजेंदर सिंह ने भी किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया है. विजेंदर सिंह ने ये भी कहा कि अगर किसानों की मांग पूरी नहीं हुई, तो वो राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगे. विजेंदर सिंह बीते रविवार ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंच कर उनका समर्थन किया. 

deccanherald

विजेंदर सिंह का कहना है कि अगर केंद्र सरकार कृषि बिल के विरोध में खड़े किसानों की मांगे पूरी नहीं करती है, तो वो यूनिटी के साथ जाते हुए अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस करेंगे. ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी खिलाड़ी ने किसानों के हित में बात की है. इससे पहले भी पंजाब-हरियाणा के कई खिलाड़ी किसानों के हित में बात करते आये हैं. 

बता दें कि विजेंदर सिंह ने 2019 में दक्षिणी दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, पर वो जीत नहीं पाये थे. उनके बेहतरीन खेल की वजह से उन्हें देश के सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी पुरस्‍कार से भी नवाज़ा जा चुका है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे