पब्लिक टॉयलेट में 17 साल के लड़के के साथ होता रहा कुकर्म, वो चिल्लाता रहा, लोग बहरे बने रहे

Akanksha Tiwari

राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सार्वजनिक शौचालय में 17 साल के एक लड़के का बलात्कार कर उसे प्रताड़ित किया गया. दुख़ की बात ये है कि इस बारे में वो अपना माता-पिता से भी कुछ नहीं कह सका क्योंकि शायद वो उसके साथ हुए हादसे को नहीं समझ पाते. इसलिये उसने अपनी आपबीति को सोशल मीडिया पर साझा किया है. 

17 वर्षीय लड़का लिखता है कि सड़क पार करते समय वो एक सार्वजनिक शौचालय में गया, जहां मौजूद दो पुरुषों ने उसका बलात्कार किया. दोनों ही आरोपियों ने अपने मुंह को काले रंग के कपड़े से ढका हुआ था. ऐसा नहीं था कि उस दौरान उसने लोगों को मदद के लिये नहीं बुलाया, पर अफ़सोस उस समय वहां मौजूद लोगों ने ऐसा दिखाया कि जैसे वहां कोई है ही नहीं. शौचालय में मौजूद सभी लोगों ने उस लड़के की चीखों को अनसुना कर दिया. इतना ही नहीं, बलात्कार के बाद लोगों ने ऐसा व्यवहार किया, जैसे शौचालय के अंदर कुछ हुआ ही नहीं. 

ट्वीट के ज़रिये लड़के ने ये भी बताया कि वो काफ़ी दर्द में था और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाये. इसलिये वो ख़ुद में तमाम सवाल और दर्द छिपा कर घर चला गया. 

सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने के बाद कई लोग उसकी मदद को सामने आये. इसके अलावा उसे डॉक्टर्स की मदद भी मिल रही है. वहीं कुछ लोग उसे दवाई वगैरह पहुंचा कर भी सहायता कर रहे हैं. 

राजस्थान की इस घटना ने एक बात साफ़ कर दी कि इस देश में सिर्फ़ लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. साथ ही इस घटना के मुजरिम सिर्फ़ वो दो लोग ही नहीं, बल्कि वो सब लोग हैं जिन्होंने उस लड़के की चीखों को अनसुना किया.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे