बारात में दोस्तों ने मस्ती के चक्कर में एक-दूसरे पर फेंका खाना, दुल्हन ने किया शादी से मना

Sumit Gaur

शादियों में आपने लड़के वालों को धमा-चौकड़ी करते तो देखा ही होगा, पर इन धमा-चौकड़ियों की वजह से कभी शादी भी टूट सकती है, क्या आपने कभी ऐसा सोचा है?

बिहार में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है, जहां लड़के पक्ष की शरारतें शादी टूटने की वजह बन गई. ख़बरों के मुताबिक गुजरात की रहने वाली फ़ैशन डिज़ाइनर लड़की की शादी पुणे के रहने सुभाष शर्मा से तय हुई. सुभाष पेशे से इंजीनियर और MBA ग्रेजुएट है, पर शादी के दिन जैसे ही लड़की मंडप में पहुंची उसने देखा कि लड़के के दोस्त और परिवार वाले दूसरे रिश्तेदारों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक-दूसरे पर खाना भी फेंका.

इस बाबत जब लड़की ने दूल्हे से शिकायत कि तो लड़के ने कहा कि ‘वो लड़की को छोड़ सकता है, पर अपने दोस्तों को नहीं.’

इसके बाद लड़की ने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया. हालांकि, इसके लिए कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.

Feature Image Source: YKA

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे