शादी की रस्म से पहले दूल्हे को गुटखा खाते देखा, तो दुल्हन ने लौटा दी बारात

Komal

उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने साबित कर दिया है कि अब वो ज़माना गया, जब लड़कियां मानती थीं ‘भला है, बुरा है, जैसा भी है, मेरा पति मेरा देवता है’. बलिया ज़िले के एक गांव में दुल्हन ने जब लड़के को गुटखा खाते देखा, तो बारात ही लौटा दी.

बारात का स्वागत तो बड़े धूम-धाम से किया गया था, शादी की रस्म शुरू होने ही वाली थी कि उससे पहले ही दुल्हन ने दूल्हे को गुटखा चबाते देख लिया. बस फिर क्या था, दुल्हन को ये इतना नागवार गुज़रा कि उसने शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया.

लड़की स्थानीय कॉलेज से BA की पढाई कर रही है. उसके इस फैसले से उसके घरवाले भी दंग रह गए. दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को शादी के लिए राज़ी करने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन दुल्हन टस से मस न हुई और बरात लौटा दी गयी.

सरपंच दयाशंकर पाठक ने भी कहा कि लड़की को मनाने के लिए किये गए रिश्तेदारों के सभी प्रयास विफल हो चुके हैं.

दूल्हे के रिश्तेदार इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाए और पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत कर दी. हालांकि, इससे भी दुल्हन को कोई फ़र्क नहीं पड़ा और वो अपने फैसले पर डटी रही.

पुलिस स्टेशन अफ़सर विजय सिंह ने बताया कि लड़की का कहना है कि वो गुटखे की लत में पड़े आदमी से शादी नहीं करेगी. 
आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे