देश के 21 हज़ार शहीदों के सम्मान में रिटायर्ड मेजर जनरल ने चलायी 12 हज़ार किलोमीटर साइकिल

Kundan Kumar

आज़ादी के बाद से अब तक शहीद हुए सभी जवानों की शहादत के सम्मान में 58 वर्षीय रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा ने भारत के 29 राज्यों का साइकिल से भ्रमण किया.

आज़ादी के बाद से अब तक 21,000 हज़ार बहादुर जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दी है. अपनी इस यात्रा में सोमनाथ झा 29 राज्यों से हो कर गुज़रे. उन्होंने 37 वर्षों तक आर्मी को अपनी सेवा देने के बाद अब वो रिटायर हो चुके हैं.

रिटायर्ड मेजर जनरल ने 12000 किलोमिटर साइकिल चलायी. 183 दिनों में पूरी हुई ये यात्रा करीब 43,582 मिनट की थी. इसकी शुरूआत पिछले साल 19 अक्टूबर को अम्बाला कैंट से शुरू हुई थी और इसका अंत दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर बनी अमर जवान ज्योति पर हुई. इस यात्रा के दौरान उन्हें अपनी पत्नी और कई साथियों का साथ मिला.

इन्होंने हर शहिद जवान के सम्मान में 2 मिनट साइकिल चलाई. उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि शहीदों के सम्मान में 2 मिनट मौन रहने का रिवाज़ है.

2018 में सोमनाथ झा दोबारा से ऐसी यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन जवानों के लिए जो जंग में शहीद हुए हैं.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे