यात्री कृपया ध्यान दें, अब दिल्ली मेट्रो में आप बेकार अनाउंसमेंट सुन कर बोर नहीं होंगे, धन्यवाद!

Kundan Kumar

वैसे तो सुनने में ये समस्या छोटी लग सकती है लेकिन जो दिल्ली मेट्रो में सफ़र करते हैं उन पर क्या बीतती है, वही जानते हैं. इतने सारे बेमतलब के अनाउंसमेन्ट्स होते हैं कि एक बंदा शांति से दो लोगों के बीच हो रही लड़ाई भी नहीं सुन सकता! 

Hindustan Times

वेस्ट जनकपुरी, दिल्ली को बॉटेनिकल गार्डन, नोएडा से जोड़ने वाली मजेंटा लाइन पर 57 मिनट की यात्रा में ऑडियो और वीडियो मिलाकर कुल 37 अनाउंसमेंट होते हैं.

DMRC ने ये तय किया है कि वो ऑडियो अनाउंसमेंट की संख्या को कम करेगी. जैसे फ़र्श पर बैठे यात्रियों, संदेहस्पद सामग्री आदि के लिए होने वाली घोषणाओं की संख्या घटा कर मात्र 7 कर दी जाएगी. ट्रायल के तौर पर ऐसा तीन महीने के लिए किया जाएगा और इसकी शुरुआत आज से होगी.

एक उच्च अधिकारी ने बताया कि वीडियो के सिर्फ़ 25 अनाउंसमेंट किए जाएंगे. इसमें यात्रियों के स्वागत, समार्ट कार्ड के इस्तेमाल आदि की सूचना इसी श्रेणी में आएंगी.

महिलाओं के डिब्बे से जुड़ी जानकारी का अनाउंसमेंट प्लेटफ़ॉर्म पर ही दे दिया जाएगा. 

Insight India

हालांकि, DMRC ने सुनिश्चित किया है कि ज़रूरी अनाउंसमेंट जैसे- अगले स्टेशन की जानकारी, दरवाज़े खोलने की दिशा, अंतिम स्टेशन, ट्रेन बदलने की जानकारी आदि दी जाएंगी. सिर्फ़ ऑडियो अनाउंसमेंट की संख्या घटाई जाएगी, वीडियो में सभी अनाउंसमेंट पुराने तरीके से चलते रहेंगे. 

ये फ़ैसला लोगों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद लिया गया है. ट्रायल ख़त्म हो जाने के बाद इसकी शुरुआत पिंक लाइन मेट्रो से की जाएगी.  

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे