दिल्ली अनलॉक 1.0: खोले जायेंगे सैलून, मार्केट, इंडस्ट्रीज़, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

Sanchita Pathak

देशभर में 1 जून से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो गया है. लॉकडाउन 5.0 के साथ ही अनलॉक 1.0 भी शुरू हो गया और कई चीज़ें खोली जाने की घोषणाएं की गईं.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में क्या-क्या खोला जायेगा इससे जुड़ी अहम बातें साझा की.  

1. सैलून और नाई की दुकानें खोली जाएंगी, स्पा बंद रहेंगे.

2. ऑटो, ई-रिक्शा, ग्रामीण सेवाओं पर कोई रेस्ट्रिक्शन नहीं होगा.
3. रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक, ज़रूरी सेवाओं के अलावा किसी का बाहर जाना वर्जित होगा.
4. कार और 2 व्हीलर पर सवारियों के ऊपर लगाई गए रेस्ट्रिक्शन हटाए जायेंगे.
5. पहले दुकानों में ऑड-ईवन लागू करने की बात हुई थी पर अब मार्केट में सभी दुकानें खुली रहेंगी.
6. दिल्ली में सारी इंडस्ट्रीज़ खुलेंगी.

Hindustan Times

एक रिपोर्ट के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बॉर्डर 1 हफ़्ते के लिए बंद कर दिये हैं, सिर्फ़ ज़रूरी सेवाएं जारी रहेंगी. ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोग और सरकारी ई-पास वाले व्यक्तियों को ही दिल्ली में प्रवेश करने की आज्ञा होगी. दिल्ली में कोरोना केस तेज़ी से बढ़ रहे हैं, डॉक्टर्स को मामले को क़ाबू में करने का समय देने के लिए ये निर्णय लिया गया है 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे