असल ज़िन्दगी में भी जड़ दिया शतक. बिहार-झारखंड में सबसे ज़्यादा आय कर भरने वाले व्यक्ति बने धोनी

Sanchita Pathak

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट पिच पर कई कारनामे किए हैं. लेकिन कैप्टन कूल ने असल ज़िन्दगी में भी सेंचुरी मार दी है.

Open The Magazine

HT की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2017-18 में झारखंड में सबसे ज़्यादा आयकर धोनी ने भरा है. 12.17 करोड़ का टैक्स भरकर धोनी ने सबके लिए एक उदाहरण स्थापित किया है.

झारखंड में इनकम टैक्स के चीफ़ कमीशनर, वी. महालिंगम ने बताया,

धोनी ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10.93 करोड़ का टैक्स भरा था. लेकिन उस साल वो सबसे अधिक आय कर भरने वाले व्यक्ति नहीं थे.
HT

न सिर्फ़ झारखंड में, बल्कि बिहार में भी धोनी सबसे ज़्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बन गए हैं.

हाल ही में भारत ने इंग्लैंड के साथ हुई वन डे सीरिज़ में हार का सामना किया और धोनी की स्लो बैटिंग को भी इसका कारण बताया गया.

Ontro App

इसी के साथ धोनी के क्रिकेट में भविष्य पर टिप्पणियां भी की गई.

2015 की फ़ोर्ब्स की लिस्ट में धोनी 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे. बीसीसीआई की A List में आते हैं धोनी. कप्तानी छोड़ दी, मैच में प्रदर्शन थोड़ा फ़ीका भी रहा लेकिन धोनी ने असल ज़िन्दगी के मैच को ज़रूर जीत लिया है.

Feature Image Source- Ontro App

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे