PPE किट पहने ‘गर्मी’ गाने पर डांस करती इस डॉक्टर का वीडियो देख आप ख़ुश हो जाएंगे

Ishi Kanodiya

महामारी के ख़िलाफ़ जंग में सबसे ज़्यादा जिनकी जान को ख़तरा है वो है हमारे मेडिकल हेल्थ प्रोफ़ेशनल्स. जो कि दिन-रात बिना रुके निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं.  

अस्पतालों में 14-16 घंटे की शिफ़्ट कर, ऐसी गर्मी में घंटों तक PPE किट पहनना बेहद कठिन काम है.  

इतनी कठनाइयों के बीच भी डॉक्टरों का हौसला एकदम बुलंद है. मुंबई की रहने वाली डॉ. ऋचा नेगी ने PPE किट पहने बादशाह के गाने ‘गर्मी’ पर एक धमाकेदार डांस कर लोगों को पॉज़िटिव रहने का संदेश दिया है.  

इस वीडियो के ज़रिए न केवल उन्होंने विश्वभर के स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाया है बल्कि लोगों से भी ऐसे मुश्किल वक़्त में उम्मीद न छोड़ने की बात कही है. 

“अगर हम अपने जीवन को जोखिम में डालकर सकारात्मक बने रह सकते हैं, तो आप इस बढ़े हुए लॉकडाउन के बारे में भी सकारात्मक हो सकते हैं! घर पर रहें.” 

-डॉ. ऋचा नेगी

वीडियो देख लोग डॉक्टर की हिम्मत की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं.   

instagram
instagram
instagram
आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे