चक्रवात फणी मचा रहा है पूर्वी राज्यों में विध्वंस, 175kmph की रफ़्तार से आया है तूफ़ान

Kundan Kumar

पूर्वी भारत के राज्य चक्रवात फणी की चपेट में हैं. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. ये पिछले एक दशक में आया सबसे ख़तरनाक चक्रवात है, जो आज सुबह ओडिशा पहुंच गया. 

Twitter

आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स और आपदा प्रबंधन की टीम तैनात हो चुकी है. ये लोग बचाव कार्य के लिए चुस्ती के साथ खड़े हैं. हालांकि ख़बर आ रही है कि अब तक 6 लोग इस चक्रवात की वजह से हताहत हुए हैं. 

फणी की तीव्रता को दर्शाने के लिए भारतीय नेवी ने अपने जहाज़ की एक तस्वीर ट्वीट की है. 

एक तस्वीर में भीगे हुए डेक को दिखाया गया है, जहां पानी फैला हुआ है. 

Twitter

इससे पहले नेवी ने एक और तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें वो चक्रवात से निपटने की तैयारी दिखा रहे थे. 

IMD ने अनुमान लगाया है कि चक्रवात पूर्व से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा. हालांकि 6 घंटे के भीतर इसकी तीव्रता कम हो जाएगी. फानी की तेज़ी कम होने की ख़बर आनी शुरू भी हो चुकी है. 

फणी जब ओडिशा से टकराया, तब राज्य के कई तटीय इलाके जलमग्न हो गए और भारी बारिश का सामना करना पड़ा. फानी 1999 के बाद आया अब तक का सबसे तीव्र गति की चक्रवात है. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे