‘कूड़ा कर, दरिया में डाल’ का तोहफ़ा मिला मुंबई को! जुहू बीच पर समुद्र ने वापस फेंका कूड़े का ढेर

Sanchita Pathak

मुंबई शहर कई चीज़ों की वजह से जाना जाता है. उनमें से एक है जुहू बीच. इस ख़ूबसूरत समुद्र तट पर हर साल अरब सागर से कई टन कचरा बहकर आता है. इसके बाद ये ख़ूबसूरत समुद्री किनारा किसी डंपिंग यार्ड जैसा ही दिखने लगता है. इससे न सिर्फ़ समुद्री जीवों की जीवनशैली प्रभावित होती है बल्कि पर्यटन भी ख़ासा प्रभावित होता है.


Times Now News की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी ने अब एक सफ़ाई अभियान शुरू किया है.  

Hindustan Times

Mirror Now के मुताबिक, जुहू बीच पर जमा हुए कचरे में सबसे ज़्यादा Untreated Plastic Waste है. शहर का जो कचरा सीधे समंदर में फेंक दिया जाता है, वही मानसून में बहकर जुहू बीच पर बहकर आता है.  

India Today

मुंबई के वरसोवा बीच को साफ़ करने का बीड़ा उठाया था एक आम नागरिक अफ़्रोज़ शाह ने. अफ़्रोज़ ने इसके बाद मुंबई की मीठी नदी को भी साफ़ करने का ज़िम्मा उठाया और एक रिपोर्ट के अनुसार, नदी का 1.25 किलोमीटर का हिस्सा साफ़ भी कर दिया. 

SANDRP

हालांकि शहरवासी अपने लेवल पर मुंबई के समुद्री तटों को साफ़ रखने की कोशिश कर रहे हैं. सवाल ये उठता है कि जो कूड़ा बिना Waste Treatment के समंदर में फेंक दिया जा रहा है, उसका समाधान कौन निकालेगा? 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे