गूगल कर्मचारी की पत्नी भी COVID-19 पॉज़िटिव, बेंगलुरु से फ़्लाइट, फिर आगरा तक ट्रेन से किया था सफ़र

Ishi Kanodiya

कोरोना वायरस का ख़ौफ़ झेल रहे विश्व के कई देशों में भारत भी एक है. यहां संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 

अभी ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, आगरा की रहने वाली 25 वर्षीय महिला और उनके पति दोनों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. महिला का पति गूगल के बेंगलुरु ऑफ़िस में कार्यरत है और पहले उसमें संक्रमण पॉज़िटिव पाया गया था. 

economictimes

TOI की ख़बर के अनुसार, दोनों की शादी अभी हाल ही में फरवरी में हुई थी, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी हनीमून मनाने इटली, ग्रीस और फ़्रांस गए थे. जिसके बाद वो 27 फ़रवरी को वापिस मुंबई एयरपोर्ट लैंड हुए और वहां से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी. 

हालांकि महिला के पति को 7 मार्च को ही कोरोना वायरस पॉज़िटिव डिटेक्ट कर लिया गया था. दोनों को ही बेंगलुरु में क्वारंटाइन में रहने को कहा गया था. 

बाद में, महिला ने अपने मायके फ़ोन कर अपने पिता को सारी जानकारी दी, जिसके बाद उनके पिता के विनती करने पर महिला 8 मार्च को अपने घर आगरा वापिस आ गई.

महिला ने बेंगलुरु से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी और नई दिल्ली से आगरा ट्रेन से गई. 

abplive

इसके बाद ही अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और लखनऊ के KGMU अस्पताल ने महिला के ख़िलाफ़ अलर्ट जारी किया कि उसमें COVID-19 संक्रमण पाने की बहुत अधिक संभावना है. इस अलर्ट के बाद आगरा के सीनियर डॉक्टर्स हरक़त में आये. 

महिला आगरा में अपने 8 परिवारजनों के साथ रह रही थी. सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है. महिला को वायरस से संक्रमित पाया गया है और वो इस वक़्त आगरा के S.N. कॉलेज में एडमिट हैं.   

npr

आगरा के चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर डॉ. मुकेश कुमार वत्स का कहना है कि महिला के परिवार वाले इस काम में उनका बिलकुल सहयोग नहीं दे रहे थे. डिस्ट्रिक्ट मेजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद जाकर कुछ बात बनी. 

इस दौरान, अधिकारीयों का ये भी कहना है कि महिला जिस प्लेन से सफर कर रही थी, उन लोगों को भी वायरस होने का ख़तरा है. वहीं दूसरी ओर आगरा के पूरे रेलवे स्टेशन और कैंट एरिया को सैनिटाइज़ किया जा रहा है.   

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे