कमर तक पानी में कंधे पर दो बच्चियों को बैठा कर बाढ़ से बचाने वाला ये पुलिसवाला है असली ‘सिंघम’

Sanchita Pathak

देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में बाढ़ के कहर की कई ख़बरें, वीडियोज़ आ रहे हैं.


इन सबके साथ ही सेना के जवानों, पुलिसवालों की दिलेरी, वीरता और लोगों की सहायता के लिए कुछ भी कर गुज़रने वाले भी क्लिपिंग्स आ रहे हैं.   

महाराष्ट्र में सेना के जवान के पैर छूती इस महिला का वीडियो यही बता रहा है कि जिसका कोई नहीं होता, उसके लिए सेना होती है 

गुजरात के मुख्यमंत्री, विजय रूपाणी ने भी एक पुलिस कॉन्सटेबल की कर्मठता का वीडियो शेयर किया


‘वर्दी में ड्यूटी करता एक वीर. 

पुलिस कॉन्सटेबल श्री पृथ्वीराजसिंह जडेजा कई सरकारी अफ़सरों में से एक हैं जो मेहनत, दृढ़ निश्चय और लगन के साथ विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे हैं. 

इनके Commitment की तारीफ़ करें.’  

इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है. वीडियो में कमर तक के पानी में पृथ्वीराज दो बच्चियों को कंधे पर बिठाकर बाढ़ के पानी से होते हुए सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है. 

पृथ्वीराज की सोशल मीडिया पर तारीफ़ें हो रही हैं- 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे