शुरू हो गयी है जिओ फ़ोन की बुकिंग, खरीदने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

Komal

रिलायंस के जिओ फ़ोन की बुकिंग अब की जा सकती है. 24 अगस्त से इसकी बुकिंग शुरू हो गयी है. जिओ हर दिन क़रीब एक लाख फ़ोन डिलीवर करने का प्लान कर रहा है. टारगेट 4-5 मिलियन फ़ोन बेचने का है.

इस फ़ोन को ख़रीदने की पूरी प्रक्रिया आप यहां जान सकते हैं:

-फ़ोन को रिलायंस डिजिटल आउटलेट और जिओ सेंटर्स से ख़रीदा जा सकता है.

-700 शहरों में ये आउटलेट्स मौजूद हैं. कम्पनी के 1,072 जिओ सेंटर और 1,996 आउटलेट्स हैं.

-पहले राउंड में रिलायंस हर डीलर को 40 फ़ोन देगा. इन्हें जिओ वाउचर से लिया जा सकता है.

-जब डीलर फ़ोन बेच देगा, तब उसे पैसे दे दिए जायेंगे. ग्राहकों को तीन साल के लिए 1500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करने होंगे. इसमें से 500 रुपये रीटेलर के पास रहेंगे और 1,000 रुपये कम्पनी को जायेंगे.

-इस फ़ोन के लिए Transactions BHIM App के ज़रिये होंगे.

-फ़ोन ताइवान से इम्पोर्ट किये जा रहे हैं.

जिओ फ़ोन के फ़ीचर:

इस फ़ोन में 2 मेगापिक्सेल रियर और VGA फ्रंट कैमरा है. 512 MB RAM वाले इस फ़ोन में 4 GB स्टोरेज भी है. इसमें 128 GB तक का SD कार्ड डाला जा सकता है. इसकी बैटरी 2,000 mAh और स्क्रीन 2.4 इंच की है.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे