ElectionResults2019: चुनाव के नतीजों की शुरुआत ओडिशा में एक नेता पर गोली चलाये जाने से हुई

Maahi

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर देशभर में आज जश्न का माहौल है. जश्न के इस माहौल के बीच कई जगहों से दुःख की ख़बरें भी आ रही हैं.  

kalingatv

ओडिशा में चुनाव नतीजों से कुछ घंटे पहले 22 मई की रात कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जेना पर जान लेवा हमला हुआ. मनोज ओडिशा के अस्का एसेंबली से कांग्रेस उम्मीदवार हैं.  

thelallantop

बताया जा रहा है मनोज जेना बाइक में बैठकर अपने एक साथी अनिल कुमार के साथ कहीं जा रहे थे. तभी घात लगाए छः लोगों ने उनपर हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले मनोज को गोली मारी, फिर उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया. मनोज को घायल करने के बाद हमलावर मौके से फ़रार हो गए.   

इसके बाद बुरी तरह से घायल मनोज को बेरहामपुर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया. जब मनोज की हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें भुवनेश्वर रेफ़र कर दिया गया. मनोज की जान अब भी ख़तरे में है.  

इस हमले में मनोज के साथी अनिल के हाथ में भी एक गोली लगी है. हमलावरों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने हमलावरों को ढूंढने के लिए 2 टीम लगाई हैं. 

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे