भारत के लिए 30 साल तक काम करने के बाद आख़िरकार आज रिटायर हो जाएगा विराट

Nagesh

देश की सेवा में जितना बड़ा हाथ सैनिकों का होता है, उतना ही तकनीकी यंत्रों और पोतों का भी होता है. भारत के तिरंगे की छांव में 30 साल तक देश के लिए समर्पित युद्धपोत INS विराट आज रिटायर हो रहा है. आईएनएस विराट ने 30 साल भारत के अलावा 27 साल ब्रिटेन के रॉयल नेवी की सेवा में भी बिताये हैं. इस पोत का नाम गिनीज़ बुक में सबसे लम्बे सेवाभार के लिए अंकित किया गया है. विराट दो तरह के मिशन के लिए ही फिट था: समुद्री ऑपरेशन के लिए और युद्ध के लिए. जब ये ब्रिटेन नेवी के लिए काम कर रहा था, तब इसका नाम HMS Hermes था और इसे वहां से 1987 में इंडिया लाया गया.

कई युद्ध अभ्यास में भी ये पोत अपना कौशल दिखा चुका है. हालांकि इसकी क्षमता अभी भी कायम है, पर पुराने ढांचे की वजह से किसी हादसे से बचने के लिए इसको रिटायर किया जा रहा है. 

आइये इस मौके पर देखते हैं, इस पोत की कुछ यादगार तस्वीरें:

1. Choppers और Jet को एक साथ लैंड करवाने की क्षमता रखता है विराट.

2. 1959 में ब्रिटेन से जुड़ने के बाद इसे 1987 में लाया गया था भारत.

3. इसकी परफॉरमेंस और कार्यकुशलता का परीक्षण को देखते हुए राजीव गांधी.

4. एक साथ 750 Sailors और 26 एयरक्राफ्ट स्टोर करने की क्षमता रखता है विराट.

5. आईएनएस विराट पर एक Sea Harrier लैंड होता हुआ.

6. 2006 में आयोजित Indo-French Naval Exercise के दौरान विराट.

7. डॅा. अब्दुल कलाम की निगरानी में सबको लीड करता हुआ विराट.

8. रक्षा मंत्री को अपनी ताकत और क्षमता दिखाता विराट.

9. सैकड़ों नौ-सैनिकों के साथ सज-धज कर खड़ा विराट.

10. 2005 में विराट एक युद्ध अभ्यास में शरीक होते हुए.

11. योग दिवस के अवसर पर बड़े पैमानों पर लोगों ने इस पर योग किया था.

30 साल के कार्यकाल में विराट ने देश को कई मौकों पर गौरवान्वित किया है. इसकी कार्यकुशलता और क्षमता पर कभी सवाल नहीं उठा. जैसे कुछ दिन पहले विक्रांत कबाड़ी में चला गया था, वैसे ही ये भी चला जायेगा. पर जब-जब पोतों का ज़िक्र होगा, उसमें विराट सबसे पहले याद किया जायेगा.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे