जयपुर वासियों के लिए ख़ुशख़बरी, अब पार्टी के लिए मात्र 8000 में बुक कर सकते हैं ‘मेट्रो स्टेशन’

J P Gupta

जयपुर वासियों आपके लिए ख़ुशख़बरी है. अब आप सस्ते में जयपुर मेट्रो स्टेशन पर अपनी प्रीवेडिंग फ़ोटोशूट और बर्थडे पार्टी कर सकते हैं. किराया पहले से भी आधा होगा. जयपुर मेट्रो परिसर में बुकिंग की क़ीमत मैरिज हॉल और होटलों से भी कम कर दी गई है.

metrorailnews

हाल ही में जयपुर मेट्रो प्रशासन ने इस संदर्भ में एक प्रेस रिलीज़ जारी की है. इसके मुताबिक, अब मेट्रो परिसर और मेट्रो ट्रेन को पार्टी या दूसरे फ़ंक्शन के लिए पहले से भी कम दाम में बुक किया जा सकेगा. 

hamaraevent

अब आप 4 घंटे के लिए पूरी मेट्रो ट्रेन 20,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. पहले 1 घंटे के लिए 20 हज़ार रुपये देने पड़ते थे. वहीं अब मेट्रो स्टेशन के 4 घंटे के लिए 8 हज़ार रुपये देने होंगे. 4 घंटे बाद 2 हज़ार रुपये प्रति घंटे का भुगतान करना होगा. 

gov

इस दौरान मेट्रो स्टेशन रात 9 से 1 बजे तक के लिए मिल सकेगा. तो देर किस बात की जल्दी से अपनी पार्टी को मेट्रो में सेलिब्रेट कर हमेशा के लिए यादगार बना दीजिए.

आपको ये भी पसंद आएगा
मिलिए Chandrayaan-3 की टीम से, इन 7 वैज्ञानिकों पर है मिशन चंद्रयान-3 की पूरी ज़िम्मेदारी
Chandrayaan-3 Pics: 15 फ़ोटोज़ में देखिए चंद्रयान-3 को लॉन्च करने का गौरवान्वित करने वाला सफ़र
मजदूर पिता का होनहार बेटा: JEE Advance में 91% लाकर रचा इतिहास, बनेगा अपने गांव का पहला इंजीनियर
कहानी गंगा आरती करने वाले विभु उपाध्याय की जो NEET 2023 परीक्षा पास करके बटोर रहे वाहवाही
UPSC Success Story: साइकिल बनाने वाला बना IAS, संघर्ष और हौसले की मिसाल है वरुण बरनवाल की कहानी
कहानी भारत के 9वें सबसे अमीर शख़्स जय चौधरी की, जिनका बचपन तंगी में बीता पर वो डटे रहे